Kerala Elections: केरल में विधानसभा चुनाव के तहत 9 अप्रैल वोटिंग होनी है। इस बार बीजेपी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने एनडीए के तहत एक क्षेत्रीय पार्टी के साथ गठबंधन भी किया है, जिसका नाम ट्वेंटी20 पार्टी है। इसी पार्टी ने राज्य की सबसे युवा प्रत्याशी को टिकट दिया है, जिनका नाम अथिरा डी नायर है, जिनकी तुलना बिहार बीजेपी की विधायक मैथिली ठाकुर से हो रही है।
बता दें कि Twenty20 पार्टी ने अथिरा डी नायर को केरल की कोट्टायम के एट्टुमनूर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। अथिरा केरल की सबसे युवा प्रत्याशियों में से एक हैं और सोशल मीडिया के बीच काफी चर्चित हैं।
कौन हैं अथिरा डी नायर?
एनडीए प्रत्याशी अथिरा डी नायर की बात करें तो वे किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आतीं, बल्कि एक सामान्य मलयाली नायर परिवार से हैं। इसे NDA की तरफ से परिवारवाद वाली राजनीति को सीधा जवाब माना जा रहा है।
अहम बात यह भी है कि एनडीए कैंडिडेट अथिरा डी नायर सिर्फ केरल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चित हैं। चारों तरफ लोग उनकी बात कर रहे हैं। कई लोग उन्हें केरल की मैथिली ठाकुर कहने लगे हैं।
केरल की मैथिली ठाकुर
खास बात यह है कि जिस तरह मैथिली ठाकुर राजनेता से पहले एक लोक गायिका हैं, ठीक उसी तरह अथिरा डी. नायर भी केरल की सिंगर हैं। वह भक्ति गीत के लिए पूरे राज्य में फेमस हैं।
मैठिली ठाकुर की तरह ही उनकी यहां पॉपुलिरिटी काफी ज्यादा है, और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। युवा कलाकार और राजनेता बनने के चलते अथिरा की तुलना मैथिली ठाकुर से की जा रही है।
बन सकती हैं राज्य की सबसे युवा विधायक
गौरतलब है कि एनडीए कैंडिडेट अथिरा डी नायर गांव-गांव और गली-गली जाकर अपने लिए वोट मांग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अगर वह चुनाव जीत जाती हैं तो वह केरल की सबसे यंगेस्ट विधायक कहलाएंगी। इसीलिए अथिरा पूरे राज्य की सियासत में चर्चित हैं।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: घरों में काम करके 4000 रुपये कमाने वाली कलिता माझी फिर लड़ेंगी चुनाव, BJP ने इस सीट से दिया टिकट

West Bengal Election News: कलिता माझी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दिन-रात प्रचार कर रही हैं। वह 10 सालों से ज्यादा वक्त से राजनीति में सक्रिय हैं और यह दूसरी बार है जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पूर्वी बर्दवान जिले के औसग्राम से उम्मीदवार बनाया है। पढ़िए पूरी खबर…
