कांग्रेस पार्टी की केरल यूनिट ने देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा मांगा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने आज ही दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों को लेकर कहा था कि कानून और व्यवस्था का मामला मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। इसी टिप्पणी को लेकर केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर CJI का इस्तीफा मांगा।

केरल कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रिय सूर्यकांत, यदि कानून-व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके।”

सीजेआई ने विपक्षी नेताओं से नहीं की मुलाकात

विपक्षी नेताओं से मुलाकात के सवाल पर सीजेआई ने कहा कि उन्होंने विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर मुलाकात नहीं करने की वजह बता दी है। विपक्षी नेताओं से मुलाकात के सवाल पर सीजेआई सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस बारे में विपक्षी नेताओं को चिट्ठी लिखकर कारण भी बता दिए गए हैं।

सीजेआई ने कहा, “मुझे कल उनका लेटर मिला है, कल रात को उसका जवाब दे दिया है। पत्र उनका परसों का है, मैं बाहर था तो मुझे कल मिला। मैंने कुछ कारण दिए हैं जिनकी वजह से मैंने असमर्थता व्यक्त की है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।”

राहुल ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दी याचिका

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। अपनी याचिका में विपक्षी गठबंधन ने ECI के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्तों, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को भी पक्षकार बनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि राहुल गांधी की याचिका की प्रोसेसिंग आज ही पूरी कर ली जाए और अगर कोई कमी हो तो उसे ठीक करने को कहा जाए, ताकि इसे कल लिस्ट किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बीच समझें ‘गिरफ्तारी’ और ‘हिरासत’ का फर्क, क्या हैं नागरिकों के अधिकार? EXPLAINED

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ियां हुई हैं। पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें।