Kerala Akshaya Lottery AK 368 Result: अक्षय लॉटरी का रिजल्ट घोषित, जानिए किसके हाथ लगा 60 लाख का इनाम
Kerala Akshaya Lottery AK 368 Results Today: आपको बता दें कि इस लॉटरी के तहत फर्स्ट प्राइज के रूप में 60 लाख रुपये, सेकेंड प्राइज के रूप में 5 लाख रुपये और थर्ड प्राइज के तौर पर 1 लाख रुपया प्रदान किया जाएगा।

Kerala Akshaya Lottery AK 368 Results Today: केरला अक्षय लॉटरी के विजेताओं के नाम घोषित कर दिया गया है। एरनाकुलम के निवासी को विजेता घोषित किया गया है। विजेता घोषित शख्स के लॉटरी टिकट का नंबर AV 622003 है। फिलहाल उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ है। विजेता को 60,00,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि दक्षिणी राज्य केरल में बड़ी तादाद में लोग लॉटरी खरीदते हैं। लॉटरी खरीदने वालों के लिए 7 नवंबर का दिन बेहद अहम रहा। केरल लॉटरी नंबर Akshaya AK-368 में बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। नतीजे का पूरा परिणाम इसके आधिकारिक वेबसाइट www.keralalotteryresult.net पर देख सकते हैं। श्री चित्रा होम ऑडिटोरियम में केरल लॉटरी डिपार्टमेंट द्वारा ड्रॉ निकाला गया।
किसी भी तरह की धांधली से बचने के लिए लॉटरी मशीन के जरिए ड्रॉ निकाला गया। आपको बता दें कि इस लॉटरी के तहत फर्स्ट प्राइज के रूप में 60 लाख रूपये प्रदान किया जाएगा। सेकेंड प्राइज के रूप में 5 लाख रूपये और थर्ड प्राइज 1 लाख रूपया का होगा। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 8 हजार रूपये दिये जाएंगे। Akshaya AK-368 लॉटरी खरीदने वाले लोगों को परिणाम आने के बाद अपने नंबर का मिलान करना होगा। नंबर का मिलान होने या इनाम जीतने की स्थिति में उन्हें 30 दिनों के अंदर अपना टिकट सरेंडर करना होगा।
Highlights
केरल सरकार ने घोषणा की है कि लॉटरी टिकट की बिक्री से प्राप्त होने वाले राजस्व का एक हिस्सा बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में खर्च किया जाएगा। बता दें कि बारिश के मौसम में इस बार केरल में भीषण बारिश हुई, जिससे राज्य के कई इलाके बाढ़ में ढूब गए। इससे व्यापक पैमाने पर संपत्तियों का नुकसान हुआ। फसलें भी चौपट हो गई थीं।
केरल सरकार की ओर से निकाली जाने वाली लॉटरी में हजारों की तादाद में लोग हिस्सा लेते हैं। टिकट खरीदने वालों की संख्या हजारों में होती है। राज्य सरकार की लॉटरी स्कीम धीरे-धीरे बेहद लोकप्रिय हो रही है। इसके कारण राज्य सरकार के राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।
लॉटरी के लिए कुछ नियम-कायदे भी तय किए जाते हैं। अक्षय लॉटरी स्कीम के तहत विजेता घोषित किए गए लोगों को 30 दिन के अंदर लॉटरी टिकट सरेंडर करने होंगे। इसके बाद विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित शख्स को इनाम की राशि दी जाएगी। इससे पहले उनकी टिकट की छानबीन भी की जाएगी।
केरल अक्षय लॉटरी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। तिरुअनंतपुरम के निवासी को दूसरा विजेता घोषित किया गया है। उन्हें इनाम के तौर पर 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरे विजेता का टिकट नंबर AO 209522 है। वहीं, कुल 11 लोगों को संयुक्त रूप से तीसरा विजेता घोषित किया गया। इन सबको 1-1 लाख रुपया दिया जाएगा। इसके अलावा 11 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 8-8 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
हर सप्ताह अलग-अलग नाम से लॉटरी निकाला जाता है। इसमें पहले और दूसरे विजेताओं को लाखों रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाती है। हालांकि, इनाम की राशि में से टैक्स भी वसूला जाता है। मालूम हो कि हर सप्ताह कई नाम से लॉटरी निकाली जाती है।
लॉटरी Lottery AK 368 के परिणाम को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है। आपको बता दें कि इस लॉटरी के तहत इनाम की अधिकतम राशि 60 लाख रूपया है तो सबसे न्यूनतम राशि 100 रूपया है। 8वां प्राइज जीतने वाले लोगों को यह सबसे न्यूनतम राशि प्रदान की जाएगी।
इस लॉटरी के इनाम के तहत 5वें प्राइज के रूप में 2,000 रूपये मिलेंगे।
चौथे प्राइज के रूप में 5000 रूपये दिये जाएंगे।
Akshaya AK-368 के नतीजे थोड़ी देर में घोषित किये जाएंगे। आप www.keralalotteryresult.net पर रिजल्ट देख सकते हैं।