West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को हाल के दिनों में देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।
बनर्जी ने पूर्वी बर्धमान जिले के खंडघोष में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो वह वहां की जनता से सब कुछ छीन लेगी। बनर्जी ने कहा, “बीजेपी चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है। लेकिन मतदान खत्म होते ही वे अपने वादे भूल जाते हैं। बिहार चुनाव में यही देखने को मिला।”
वोटिंग मशीन पर रखें नजर- ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए मतदान प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश करेगी और लोगों से सतर्क रहने और वोटिंग मशीन पर नजर रखने का आग्रह किया। बनर्जी ने कहा, “वोटिंग मशीन के प्रति सतर्क रहें। बीजेपी ने धीमी गति से मतदान और धीमी मतगणना की योजना बनाई है। उनकी सभी योजनाओं को विफल करें।”
एसआईआर देश का सबसे बड़ा घोटाला- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर हाल के समय में देश का सबसे बड़ा घोटाला है और भविष्यवाणी की कि केंद्र में बीजेपी सरकार 2026 में गिर जाएगी। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया जानती है कि आपकी सरकार 2026 में गिर जाएगी। तब हम आपकी सरकार द्वारा लाए गए सभी जनविरोधी कानूनों को रद्द कर देंगे।”
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा, “जांच के बहाने, केंद्रीय बल बंगाल में महिलाओं के साथ बेहद अनुचित और अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। महिलाओं की जबरन तलाशी ली जा रही है, उनके निजी सामान की छानबीन की जा रही है और यहां तक कि बुजुर्ग महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है, जो शालीनता और गरिमा की सभी सीमाओं को पार कर रहा है।”
PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक जनसभा संबोधित की। जनसभा के दौरान उन्होंन में चुनाव में प्रचंड जीत की हुंकार भरी। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों में जो ऊर्जा मैं देख रहा हूं, उससे मुझे यकीन हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस की हार निश्चित है। पढ़ें पूरी खबर…
