महाराष्ट्र के डोंबिवली अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने देवेंद्र फड़नवीस को पत्र लिखा है।
FAIMA मे देवेंद्र फड़नवीस से मांग की है कि वह KDMC के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करवाएं।
वहीं दूसरी तरफ शिवसेना सांसद और एकनाथ शिंदे के बेट श्रीकांत शिंदे ने कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ पार्टी एक्शन लेगी।
‘मरीज की सेवा सिर्फ नौकरी नहीं’
शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि वह इस मामले में सभी डॉक्टरों, नर्स और मेडिकल स्टाफ के साथ खड़े हैं। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि वो खुद भी एक डॉक्टर रहे हैं, वो जानते हैं कि मरीज की सेना सिर्फ के जॉब नहीं है लेकिन इंसानियत की सेवा भी है। हर विपरीत हालात में डॉक्टर, नर्स और हेल्थ वर्कर दिन और रात लोगों के सेवा करते हैं।
रमेश म्हात्रे फरार, तीन गिरफ्तार
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद ठाणे पुलिस ने शिवेसना पार्षद रमेश म्हात्रे के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि रमेश म्हात्रे फरार है और उसे पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई है। इस मामले में एक महिला को भी आरोपी बनाया गया है, वह भी फरार है।
KDMC के शास्त्री नगर स्थित अस्पताल के कर्मचारियों का आरोप है कि मंगलवार को रमेश म्हात्रे और उसके सहयोगियों ने उनके साथ मारपीट की। यह विवाद एक महिला मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर करने के बाद शुरू हुआ।
इस मामले पर बात करते हुए महाराष्ट्र के पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर प्रकाश आबिटकर ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि जब भी उनके सामने मामला आएगा, सरकार उचित फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मतभेद होते रहते हैं। ऐसी स्थिति में, अपील करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारी मौजूद होते हैं। लेकिन शारीरिक हमला करना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें: शिवसेना नेता रमेश म्हात्रे को महिला मरीज की मां ने क्यों बताया निर्दोष?
मरीज साधना करंडे की मां ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी गर्भवती थी। सोनोग्राफी और जरूरी जांच के बाद वे उसे शास्त्रीनगर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
