जानकारी के अनुसार धर्मेगौड़ा सोमवार शाम को करीब 7 बजे अपनी सैंट्रो कार से घर से अकेले ही बाहर निकले थे। लेकिन जब वे देर रात तक वापस नहीं आये तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। बाद में गुणसागर रेलवे ट्रैक के पास उनका शव मिला।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि राज्य विधान परिषद् के उपसभापति और जेडीएस नेता एस एल धर्मगौड़ा की आत्महत्या की खबर जानकर स्तब्ध हूँ . वह एक शांत और सभ्य शख्स थे। उनकी मौत राज्य के लिए एक बड़ी क्षति हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी इस घटना पर दुःख जताया है।
बीते दिनों कर्नाटक विधान परिषद् में हंगामा इतना बढ़ गया था कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने डिप्टी चेयरमैन एसएल धर्मेगौड़ा के साथ धक्का मुक्की की थी और उन्हें कुर्सी से खींच कर हटा दिया था। कांग्रेस सदस्यों का यह आरोप था कि डिप्टी स्पीकर गैरकानूनी तरीके से सत्र की अध्यक्षता करने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही कांग्रेस ने यह भी आरोप लगया था कि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर स्पीकर प्रताप चन्द्र शेट्टी को बाहर कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने उनको अध्यक्ष की सीट से खींच कर हटा दिया था।
जानकारी के लिए बता दूँ कि एस एल धर्मेगौड़ा के भाई भी एमएलसी हैं और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के करीबी भी हैं। इसलिए इस मुद्दे पर कर्नाटक की राजनीति में काफी बवाल भी मच सकता है।