scorecardresearch

Karnataka Election Opinion Poll: त्रिशंकु विधानसभा के चांस, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर का अनुमान

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 को समाप्त हो रहा है।

karnataka election| assembly election 2023| BJP| congress
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Source- jansatta)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि राज्य में 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और नतीजे 13 मई 2023 को आएंगे। नाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही कई न्यूज चैनलों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल भी जारी कर दिए हैं। न्यूज चैनल जी न्यूज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, कर्नाटक में इस बार त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है और बीजेपी को 96-106 सीटें मिलने का अनुमान है।

बीजेपी को 96-106 सीटें मिलने का अनुमान

जी न्यूज के लिए MATRIZE ने यह ओपिनियन पोल किया है। इस पोल में 56,000 लोगों की राय ली गई है। यह ओपिनियन पोल 3 मार्च से 28 मार्च 2023 के बीच किया गया है। ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी को 96-106 सीटों का अनुमान है और कांग्रेस को 88-98 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस को 23-33 सीटें मिलने का अनुमान है, अन्य के हिस्से 02-07 सीटें आ सकती हैं।

27% लोग मुख्यमंत्री बोम्मई के कामकाज से असंतुष्ट

ओपिनियन पोल में कर्नाटक के लोगों से पूछा गया कि वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं? करीब 32 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वो संतुष्ट थे। 41% लोगों ने बताया कि वो थोड़े संतुष्ट हैं जबकि 27% लोग मुख्यमंत्री बोम्मई के कामकाज से असंतुष्ट दिखे। कर्नाटक में किस पार्टी को कितना वोट मिलेगा? इसके जवाब में ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा को 38. 3%, कांग्रेस को 40.4%, जेडीएस को 16.4% और अन्य को 4.9% वोट मिल सकते हैं।

सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन?

मुख्यमंत्री के रूप में सबसे बेहतर उम्मीदवार कौन? इस सवाल के जवाब में कर्नाटक में लोगों ने CM के पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को पसंद किया है। ओपिनियन पोल में सिद्धारमैया 27% लोगों की पसंद बनकर सामने आए। बसवराज बोम्मई को 24% लोगों ने पसंद किया, डी के शिवकुमार 8% लोगों की पसंद और 25% लोगों को अन्य उम्मीदवार पसंद हैं।

मुख्यमंत्री के रूप में सबसे बेहतर कार्यकाल किसका रहा ? इस पर 23% प्रतिशत लोगों ने सिद्धारमैया और 23 प्रतिशत लोगों ने बीएस येदियुरप्पा का नाम लिया। बसवराज बोम्मई के कार्यकाल को 17% लोगों ने सराहा। वहीं 14% लोगों ने एचडी कुमारस्वामी को पसंद किया और 23% लोगों का जवाब अन्य था।

बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाने से BJP को फायदा?

ओपिनियन पोल में कर्नाटक के लोगों से सवाल पूछा कि क्या बीएस येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाने से BJP को फायदा होगा? इस सवाल के जवाब में 31% लोगों ने कहा कि इससे भाजपा को फायदा होगा। 48% लोगों ने कहा है कि इससे बीजेपी को थोड़ा फायदा होगा। वहीं, येदियुरप्पा की जगह बोम्मई को सीएम बनाने से नुकसान होगा ये 21 फीसदी लोगों की राय है।

38% लोग पीएम मोदी के कामकाज से संतुष्ट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा होगा? इस सवाल के जवाब में 22% लोगों ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा फायदा होगा। 37% लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि थोड़ा फायदा होगा। जबकि 41% लोगों ने जवाब दिया कि राहुल गांधी की यात्रा से कर्नाटक में कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं? इस सवाल के जवाब में 38% लोगों ने कहा कि वो पीएम मोदी के कामकाज से संतुष्ट हैं। 41% लोग पीएम मोदी के कामकाज से थोड़े संतुष्ट दिखे। जबकि 21% लोग पीएम मोदी के कामकाज से असंतुष्ट दिखे।

पढें राष्ट्रीय (National News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 29-03-2023 at 20:24 IST
अपडेट