Karnataka News: कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा होने के बाद अब बुधवार को डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने गांधी परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि गांधी परिवार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ने अपनी राजनीतिक भूमिकाओं में त्याग किया क्योंकि वे प्रधानमंत्री बन सकते थे।
न्यूज एजेंसी ANI को दिए गए एक इंटरव्यू में डीके शिवकुमार ने कहा कि नेहरू- गांधी परिवार ने उन्हें विभिन्न अवसर दिए है। डीके शिवकुमार ने कहा, “मैंने अपने थिएटर का नाम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर रखा। गांधी परिवार के साथ मेरी यही प्रतिबद्धता थी, और उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे कई अवसर दिए।”
सोनिया प्रधानमंत्री बन सकती थीं – डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार ने गांधी परिवार को लेकर कहा, “अब तक राजीव गांधी परिवार के प्रति पूरी तरह वफादार रहना मेरा कर्तव्य था। सोनिया गांधी ने त्याग किया; वह प्रधानमंत्री बन सकती थीं। राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन वे नहीं बने।”
केपीसीसी प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार ने कहा, “आखिरकार, उन्होंने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी जी इस देश की सड़कों पर उतरे… इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि मैं विश्वास के साथ अपना काम करूं।”
राहुल गांधी की तारीफ
उन्होंने कहा, “आखिरकार, उन्होंने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी जी इस देश की सड़कों पर उतरे। इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि मैं विश्वास के साथ अपना काम करूं।” डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के लिए अपने दृष्टिकोण को भी स्पष्ट किया और कहा कि वह अपना काम अत्यंत समर्पण के साथ करेंगे और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे।
कांग्रेस नेता ने भारत के आईटी उद्योग में बेंगलुरु के स्थान के बारे में भी बात की और कहा कि दुनिया भारत को बेंगलुरु और कर्नाटक के नजरिए से देख रही है । उन्होंने कहा, “इस प्रदेश की जनता ने मुझ पर जो विश्वास और भरोसा दिखाया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने वादे पूरे करने होंगे। मुझे पता है कि रास्ते आसान नहीं होंगे।”
डीके ने कहा, “यह मुश्किल समय होगा, लेकिन फिर भी मुझे सब कुछ संभालना होगा। मुझे उम्मीद है कि कर्नाटक की जनता मुझ पर भरोसा रखेगी। मुझे अपना काम करना है। मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ इसे करूंगा।”
डीके शिवकुमार के सीएम बनने के बाद कर्नाटक में बीजेपी को बदलनी पड़ सकती है रणनीति, खतरे में जेडीएस?
कांग्रेस नेतृत्व ने काफी आसानी से कर्नाटक में मुख्यमंत्री का चेहरा चुना है। डोड्डालहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार (डीके शिवकुमार) को मुख्यमंत्री बनाया है। कांग्रेस के नए फैसले से एनडीए और बीजेपी को अपनी रणनीति जरूर बदलनी पड़ेगी। कांग्रेस में हो रहे डेवलपमेंट की वजह से ऐसा लगता है कि बीजेपी को नए राज्य पार्टी अध्यक्ष की घोषणा टालनी पड़ी। गुरुवार को बीजेपी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा की लेकिन कर्नाटक का नाम नहीं था। पढ़िए पूरी खबर…
