कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के अंदर ही खींचतान मची हुई है। वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया हैं लेकिन कुर्सी पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की भी नजर है। इस बीच डीके शिवकुमार के भाई और कांग्रेस के पूर्व सांसद डी के सुरेश ने शनिवार को कहा कि उनके भाई डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं यदि यह उनके भाग्य में लिखा होगा।
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को सुरेश ने किया ख़ारिज
डीके सुरेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पास विधायकों के एक वर्ग द्वारा कथित तौर पर शिवकुमार को प्रमोट करने लिए बैठकें आयोजित करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुरेश ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया और विधायकों के बीच हो रही चर्चाओं से खुद को दूर रखा।
डीके सुरेश ने डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “जैसा कि मैंने कहा अगर यह मेरे भाई के भाग्य में है, तो ऐसा होकर रहेगा और यदि (किस्मत में) नहीं है, तो कुछ नहीं किया जा सकता।”
होटल में कांग्रेस विधायकों की बैठक
बता दें कि शिवकुमार के करीबी कुछ कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार रात एक होटल में बैठक की। खबरों के अनुसार विधायक अपने नेता को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार उन्होंने पार्टी हाईकमान को शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजी करने के उद्देश्य से दिल्ली जाने की भी योजना बनाई थी।
डीके सुरेश ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपको संबंधित विधायकों से पूछना चाहिए।” उन्होंने कहा कि जब बैठक हुई तब वह शहर में नहीं थे। शिवकुमार का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेश ने कहा, ”ऐसा कुछ नहीं है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।”
जब पत्रकारों ने सुरेश से पूछा गया कि क्या सरकार के भीतर से उनके भाई को प्रमोशन देने के लिए कोई प्रयास किए जा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं केवल वही देख रहा हूं जो आप दिखा रहे हैं।” सुरेश ने आंतरिक चर्चाओं के बीच धैर्य रखने का भी आग्रह किया। पढ़ें राहुल गांधी संग बैठक को लेकर डीके की चुप्पी
(यह भी पढ़ें- रमजान के महीने के लिए कर्नाटक में बदला उर्दू स्कूलों का समय)
रमजान के महीने में प्रदेश के उर्दू स्कूलों का टाइम टेबल बदलने और जल्दी स्कूल बंद करने को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है, जिस पर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी की तरफ से कर्नाटक की कांग्रेस शासित सरकार पर सवाल उठाए गए और ये पूछा गया कि आखिर हिंदुओं के त्योहारों में सरकार द्वारा इस तरह की छूट क्यों नहीं दी जाती है? पढ़ें पूरी खबर
