Karnataka News: मुख्यमंत्री पद को लेकर 3 साल बाद भी खींचतान खत्म नहीं हुई है। सिद्धारमैया सीएम की कुर्सी पर काबिज हैं और डीके शिवकुमार दावेदारी ठोक रहे हैं, जिसके चलते अंदर खाने टकराव की स्थिति काफी ज्यादा है। इस बीच सिद्धारमैया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के नेतृत्व पर अंतिम निर्णय केवल पार्टी का आलाकमान ही लेगा। इतना ही नहीं, जब उनसे फिर ये सवाल पूछा गया तो इस सवाल को लेकर वो नाराज भी हो गए।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आक्रमकता के साथ कहा कि जो आलाकमान तय करेगा, वहीं होगा। आलाकमान का फैसला ही सुप्रीम होगा। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार नेतृत्व-साझाकरण व्यवस्था को लेकर आंतरिक मतभेदों से जूझ रही है। खासकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों के बीच टकराव काफी ज्यादा है। पार्टी के कुछ गुट कथित 2023 के सत्ता-साझाकरण समझौते का हवाला देते हुए शिवकुमार को शेष कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का किया जिक्र
इसके अलावा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में संपन्न हुए बागलकोट और भावनगर उपचुनावों में मिली जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इन नतीजों को अपनी सरकार की गारंटी और कार्यक्रमों पर जनता की मुहर के तौर पर पेश किया है। सिद्धारमैया के अनुसार, लोगों का स्नेह और आशीर्वाद ही कांग्रेस की जीत का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि इन परिणामों ने साबित कर दिया है कि राज्य की जनता मौजूदा प्रशासन से संतुष्ट है और विपक्ष की साजिशों को नकार चुकी है।
विरोधियों पर बोला हमला
इस दौरान सिद्धारमैया ने विपक्ष में बैठी बीजेपी की रणनीतियों को लेकर कटाक्ष कियाय़। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों के पास कोई ठोस नीति नहीं है, वे केवल षड्यंत्रों में माहिर हैं। श्रृंगेरी उपचुनाव की पुनर्मतगणना को उन्होंने आपराधिक साजिश करार दिया। सिद्धारमैया ने दावा किया कि 255 वैध मतों को जानबूझकर अवैध घोषित किया गया है, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी अब अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।
प्रह्लाद जोशी ने बोला बड़ा हमला
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दावा किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर भ्रम की स्थिति बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए चर्चा चल रही है और उन्होंने कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की खींचतान पर प्रह्लाद जोशी ने कहा, ” कांग्रेस पार्टी में भ्रम की स्थिति है । हाई कमांड ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा शुरू कर दी है। वे किसे चुनते हैं, इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है और यह हमारा विषय नहीं है। खर्गे या परमेश्वर का नाम लेना सिर्फ गुमराह करने और डीके शिवकुमार द्वारा बताए गए 50-50 समझौते को लेकर भ्रम पैदा करने के लिए है। ऐसा कोई समझौता हुआ है या नहीं, यह सिर्फ वे ही जानते हैं। इसका नतीजा यह है कि हमारे राज्य में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार की स्थिति, आज यह संभवतः भ्रष्टाचार में नंबर एक पर है। वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। यही आज की स्थिति है।”
‘विजय को ‘INDIA’ गठबंधन में शामिल होने का मिल सकता है न्योता’, शशि थरूर बोले – उन्हें अलग नहीं रखेंगे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने केरल विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की ऐतिहासिक जीत को लेकर अहम राजनीतिक संकेत दिए हैं। उनके अनुसार यह परिणाम न सिर्फ केरल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है, बल्कि इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन ‘INDIA Bloc’ की दिशा और रणनीति पर भी पड़ सकता है। थरूर ने यह भी संकेत दिया कि टीवीके नेता और अभिनेता-राजनेता विजय को भविष्य में ‘INDIA’ गठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण मिल सकता है। उन्होंने कहा कि टीवीके के लिए गठबंधन के दरवाजे पूरी तरह खुले हैं और फिलहाल किसी भी दल को बाहर रखने की कोई नीति नहीं अपनाई गई है। पढ़िए पूरी खबर…
