Karnataka News: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल रविवार को आलाकमान से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली रवाना हुआ।
विधायकों की मांग है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जाए और लंबे समय से प्रतीक्षारत वरिष्ठ नेताओं को मौका दिया जाए।
वरिष्ठ बनाम नए विधायक में जंग
पार्टी के भीतर इस बार केवल अनुभवी नेता ही नहीं, बल्कि पहली बार निर्वाचित विधायक भी आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। वरिष्ठों पक्ष की मांग की बात करें तो तीन से अधिक कार्यकाल वाले करीब 40 वरिष्ठ विधायकों में से कम से कम 20 को मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग उठ रही है।
इस गुट का नेतृत्व टी.बी. जयचंद्र और विधानसभा के मुख्य सचेतक अशोक पटन जैसे दिग्गज कर रहे हैं। नए विधायकों के गुट की मांग करें तो पहली बार विधानसभा पहुंचे 38 विधायकों ने एकजुट होकर नेतृत्व को पत्र लिखा है। उनकी मांग है कि प्रस्तावित फेरबदल में कम से कम 5 नए चेहरों को मंत्री बनाया जाए।
आलाकमान की चौखट पर गुहार
दिल्ली पहुंचे नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ये विधायक राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांग रहे हैं ताकि अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकें।
हर किसी की इच्छा होती है मंत्री बनना
मांड्या से पहली बार विधायक बने रविकुमार गौड़ा (रवि गनिगा) ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ किया कि नए विधायकों का रुख स्पष्ट है। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। हम मुख्यमंत्री से भी मिलने की योजना बना रहे हैं। अंततः फैसला आलाकमान और मुख्यमंत्री को ही करना है, लेकिन हमें भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।”
सिद्धारमैया सरकार के लिए बड़ी चुनौती
कर्नाटक में मंत्रियों की संख्या और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। एक तरफ वरिष्ठ नेताओं का अनुभव है, तो दूसरी तरफ युवाओं का जोश। अब देखना यह होगा कि दिल्ली दरबार से इन विधायकों को क्या आश्वासन मिलता है और क्या वाकई कर्नाटक कैबिनेट में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: प्यार से लेकर धर्मांतरण और 17 लाख की वसूली तक, पुलिस कॉन्स्टेबल को दिल्ली की महिला ने कैसे फंसाया?
UP News: उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने शनिवार को दिल्ली की रहने वाली 30 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया। उस महिला पर आरोप है कि उसने एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला और 2021 में उसके खिलाफ दर्ज कराए गए रेप के मामले में उसके पक्ष में बयान देने के बदले पैसे ऐंठे। 35 साल के पुलिस कॉन्स्टेबल फिलहाल बागपत में तैनात है। पढ़िए पूरी खबर…
