कर्नाटक सरकार ने एक साल के लिए राज्य में गुटखा, पान मसाला और कुछ अन्य तंबाकू प्रोडक्ट बैन करने का फैसला किया है।
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, कर्नाटक सरकार ने जनहित में पूरे राज्य में एक साल के लिए तंबाकू और निकोटीन वाले उत्पादों को बेचने और बांटने पर रोक लगा दी है। हालांकि, आदेश में इनके सेवन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
आपको बता दें कि इस समय कर्नाटक के फूड सेफ्टी और ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन विभाग का फूड सेफ्टी डिवीजन, गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटीन वाले दूसरे प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री के खिलाफ एक्शन ले रहा है। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में पूरे कर्नाटक में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…
