Mamata Banerjee Resignation Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत और टीएमसी की बड़ी हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे न देने के ऐलान पर नया सियासी टकराव शुरू हो गया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव में गड़बड़ियां हुआ हैं। इसीलिए वो सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी। इस मुद्दे पर टीएमसी के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी के समर्थन में बयान दिया है और कहा इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है।

दरअसल, चुनाव नतीजों के एक दिन ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने 10 सदस्यों वाली एक तथ्य-जांच समिति गठित करने का फैसला किया है, जिसमें 5 सांसद और अन्य लोग शामिल होंगे। वे सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने हमारे सभी पार्टी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया।

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाया और कहा, “उन्होंने कल टीएमसी मुख्यालय पर भी कब्जा करने की कोशिश की। अभिषेक के कार्यालय पर पत्थर फेंके गए। आप इस तरह की यातना नहीं दे सकते। अगर आप लोगों को यातना देते हैं, तो कृपया समझ लें कि जब आप केंद्र में सत्ता में नहीं होंगे, तो आपको इसी तरह की लड़ाई का सामना करना पड़ेगा। इतिहास खुद को दोहराएगा। बंगाल में जो हुआ वह काला इतिहास है। हम खलनायक चुनाव आयोग के पक्षपाती रवैये की निंदा करते हैं।”

कल्याण बनर्जी ने किया ममता का समर्थन

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “पिछले तीन महीनों से आचार संहिता लागू है। सरकार कौन चला रहा है? मुख्य सचिव। तो, पिछले तीन महीनों से वह मुख्यमंत्री के तौर पर काम नहीं कर रही थीं। तो फिर इस्तीफे का सवाल ही क्या उठता है?” कल्याण बनर्जी ने कहा, “इस बार मतगणना में चोरी हुई है। यह अंतिम है। सभी उम्मीदवारों पर बेरहमी से हमला किया गया।”

कल्याण बनर्जी ने कहा, “सभी मतगणना एजेंटों पर सीआईएसएफ और सीआरपीएफ ने बेरहमी से हमला किया और (उन्हें काउंटिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को) बाहर निकाल दिया…यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है…मतगणना में कोई पारदर्शिता नहीं है…यह लोकतंत्र पर क्रूर हमला है। मतगणना में सब कुछ लूट लिया गया है।”

दिलीप घोष बोले- कार्यकर्ताओं को संभालें ममता

टीएमसी द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति की घोषणा पर बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा, “उन्हें ऐसा करना ही चाहिए- अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन करना चाहिए और हारे हुए लोगों को शांत करना चाहिए। BJP न तो हिंसा को बढ़ावा देती है और न ही उसका समर्थन करती है। पिछली बार चुनाव के बाद हुई हिंसा में दो दिनों के भीतर 18 लोग मारे गए थे।”

ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देंगी

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी बल्कि ‘हराई गई’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने पूरे चुनाव में पक्षपातपूर्ण भूमिका निभाई और इस पूरे घटनाक्रम में ‘मुख्य विलेन’ की तरह काम किया। उन्होंने कहा कि मैं हारी नहीं हूं और इस्तीफा नहीं दूंगी। पढ़िए पूरी खबर…