West Bengal Elections Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में बीजेपी 197 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें से 3 सीटें बीजेपी जीत भी चुकी है। इस जीत को लेकर पूरे देश में जश्न का मौहाल है। इस बीच मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के रणनीतिकार कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए। बंगाल भगवामय हुआ तो कैलाश विजयवर्गीय रो पड़े।

दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजनीति की बात करें तो पिछले चुनाव में BJP के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ही थे। उस चुनाव में बीजेपी ने 3 से 77 सीटों का सफर तय किया था। हालांकि, चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में भारी हिंसा हुई थी।

कैलाश विजयवर्गीय बोले- बता नहीं सकते अपनी खुशी

रुझानों में बीजेपी को बढ़त देख कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि उन्हें आज कितनी खुशी हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की इस जीत को पूरे देश के लिए एक ‘तोहफा’ करार दिया। इस मौके पर उन्होंने ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और स्टालिन पर भी तीखा तंज कसा, जो कि चुनाव के दौरान विवादित बयान भी दे रहे थे।

विजयवर्गीय के ऊपर कई फर्जी केस

विजयवर्गीय के लिए बीजेपी की ये जीत आक्रामक निजी तौर पर भी बहुत बड़ी है क्योंकि उनके ऊपर बंगाल की टीएमसी सरकार ने अनेकों केस दर्ज किए थे। उन्होंने हाल ही में रतलाम में खुलासा किया था कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 फर्जी मामले दर्ज हैं, जिनमें रेप और चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर प्रकरण शामिल हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तारी के वारंट जारी होने के कारण वे इस बार बंगाल चुनाव में नहीं गए थे। बीजेपी नेतृत्व ने भी उन्हें ‘नए लफड़े’ से बचने के लिए बंगाल जाने से मना किया था। इसीलिए उन्होंने बंगाल जाने से परहेज किया था।

‘टीएमसी सासंद का एक गाना ममता बनर्जी को ले डूबा’, बंगाल में कमल खिलने के बाद उमा भारती ने कसा तंज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी जो किया है, वो किसी करिश्मे से कम नहीं है। जैसे-जैसे काउंटिंग का दौर बढ़ रहा है, बीजेपी का विजय रथ भी आगे की तरफ बढ़ रहा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज भी कसा है। पढ़िए पूरी खबर…