CM Joseph Vijay on NEET Paper Leak: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने बुधवार को नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने और उसके चलते परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर आक्रामक बयान दिया है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर संरचनात्मक खामियों का प्रमाण बताया और कहा कि नीट की परीक्षा को ही खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यों को कक्षा 12 के अंकों के आधार पर अपनी सीटें भरने की अनुमति दी जाए।

ध्यान देने वाली बात यह भी तमिलनाडु में नीट परीक्षाओं को लेकर पहले भी कई विवाद हो चुके हैं और राज्य की की पूर्ववर्ती सरकारों ने भी खुलकर नीट की परीक्षा का विरोध किया है। अब नए सीएम विजय ने इस मुद्दे पर कहा कि पेपर लीक होने और उसके चलते परीक्षा रद्द होने की वजह से देश भर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों की उम्मीदें चकनाचूर हो गई हैं।

NEET की वजह से हुआ छात्रों को गंभीर नुकसान

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने नीट मामले को लेकर कहा कि तमिलनाडु सरकार शुरुआत से ही NEET का लगातार और सर्वसम्मति से विरोध करती रही है। NEET के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों, सरकारी स्कूलों के छात्रों, तमिल माध्यम के छात्रों और सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के छात्रों को गंभीर नुकसान हुआ है।

खत्म किया जाए NEET – सीएम जोसेफ विजय

गौरतलपब है कि नीट की परीक्षा का 3 मई को हुईं थी। इसमें तमिलनाडु के 140,000 उम्मीदवारों सहित 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रश्न पत्र लीक होने के व्यापक सबूतों के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा रद्द कर दिए हैं।

इस मुद्दे पर सीएम जोसेफ ने कहा कि नीट को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए और राज्यों को ये अधिकार दिया जाना चाहिए कि वे 12वीं की परीक्षा के अंकों के आधार पर ही छात्रों का मेडिकल कालेज में आवेदन और एडमिनशन ले सकें। 

सीबीआई को सौंपी गई पेपर लीक की जांच

बता के नीट यूजी की परीक्षा रद्द होने के बाद अब यह परीक्षा एक बार फिर कराई जाएगी। हालांकि इसके लिए छात्रों को कोई आवेदन या फीस नहीं देनी होगी। पेपर लीक के चलते एनटीए ने साफ कहा है कि मौजूदा हालात में परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाना संभव नहीं था। वहीं पेपर लीक मामले की जांच केंद्र सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है।

नीट परीक्षा रद्द होने पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस बोली- पीएम मोदी कागजी लीक भी नहीं रोक पा रहे

कांग्रेस ने बुधवार को NEET-UG परीक्षा रद्द करने के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने पेपर लीक कांड की जांच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) द्वारा कराने का आह्वान किया। कांग्रेस के यूथ विंग के प्रमुख उदय भानु चिब और उसके छात्र विंग NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी सरकार से परीक्षा रद्द होने से प्रभावित छात्रों को उचित मुआवजा देने की मांग की। पढ़िए पूरी खबर…