West Bengal News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह नर्सरी के बच्चों की कविता ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ के अंदाज में भारतीय जनता पार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोल रही हैं।

टीएमसी नेता को इस वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, “जॉनी जॉनी यस पापा, एसआईआर नो पापा, ज्ञानेश कुमार यस पापा, रेजिग्नेश यस पापा, रिमूव यस पापा, अरेस्ट एस पापा, सेव डेमोक्रेशी यस पापा, सेव इंडिया यस पापा, ज्ञानेश कुमार नो पापा, बीजेपी गवर्नमेंट नो पापा।”

सुप्रिया सुले ने शेयर किया वीडियो

ममता बनर्जी के इस वीडियो को एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “ममता दीदी हमेशा की तरह कमाल हैं! थोड़ा हास्य, लेकिन दिल से दिया गया गंभीर संदेश: लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ!”

विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

इसी बीच, इंडिया गठबंधन के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस प्रतिनिधिमंडल में ममता बनर्जी भी शामिल थीं।

बैठक के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने मतदान में धांधली और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चिंता व्यक्त की थी।

बैठक के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ने विपक्ष के बयानों के जवाब में सबूत पेश करने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें: ‘मैं तो अरेस्ट होने के लिए आया हूं’, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने हिरासत में लिया

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को दिल्ली पहुंचते ही कुछ ही पलों में हिरासत में ले लिया गया। वे जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए वहां पहुंचे थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…