Delhi-Jodhpur Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में से एक है। रेल मंत्रालय ने दिल्ली-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज में एक बदलाव किया है। अब ट्रेन एक और स्टेशन पर रुकेगी। बता दें कि इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26481/26482 के रूप में चलती है। यह ट्रेन 606 km की दूरी 08:05 घंटे में तय करती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। इसका रखरखाव और संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ज़ोन द्वारा किया जाता है।
दिल्ली-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज
दिल्ली-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज की बात करें तो ट्रेनों के अप डाउन नंबर 26481/26482 आठ स्टेशनों के बजाय 9 स्टेशनों पर रुकेगी। स्टेशनों की लिस्ट में गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, फुलेरा, मकाराना, डेगाना, मेड़ता रोड है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) अमित सुदर्शन ने कहा, “रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर एक ट्रायल स्टॉपेज शुरू किया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।”
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइमटेबल
ट्रेन नंबर 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस जोधपुर से 05:30 बजे निकलती है, 09:20 बजे जयपुर पहुंचती है, 13:30 बजे दिल्ली कैंट पहुँचती है। वापसी की दिशा में, ट्रेन नंबर 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली कैंट से 15:10 बजे निकलती है, 19:00 बजे जयपुर पहुंचती है। (19:05 बजे वहाँ से निकलती है), और 23:20 बजे जोधपुर पहुंचती है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, 29.03.26 से प्रभावी रूप से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 09:34 बजे पहुंचेगी और 09:36 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 26482, दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 29 मार्च, 2026 से प्रभावी रूप से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 18:37 बजे पहुंचेगी और 18:39 बजे प्रस्थान करेगी।
