झारखंड में शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पटखनी देते हुए दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ कर लिया तो रघुवर दास का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना करारी शिकस्त के साथ टूट गया। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

 झारखंड के चुनावी रुझानों में बीजेपी ने 25 का आंकड़ा छुआ, वहीं कांग्रेस गठबंधन भाजपा से पीछे हो गई है। कांग्रेस+ 46 सीटों पर आगे चल रही है। जमशेदपुर पूर्वी से सीएम रघुवर दास पीछे चल रहे है सरयू राय आगे हुए।  कांग्रेस के गौरव वल्लभ तीसरे नंबर पर है।  धनवार से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे है। दुमका विधान सभा सीट से हेमंत सोरेन से पीछे चल रहे है।

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों की गिनती जारी है, रूझान में महागठबंधन को बहुमत लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी की रूप में उभरी है। महागठबंधन 46 सीटों पर आगे, बीजेपी 25 सीटों पर आगे है, आजसू 3, बीएसपी 2, सीपीएमएल 1, निर्दलीय 1, जेवीएम 3 पर आगे है।

जमशेदपुर पूर्वी: जमशेदपुर पूर्वी राज्य की सबसे हॉट सीट है। यहां सीएम रघुवर दास को उन्हीं की सरकार में मंत्री रहे सरयू राय ने चुनौती दी। सरयू का टिकट बीजेपी ने काट दिया तो उन्होंने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को पांच ट्रिलियन के जीरो समझाने वाले गौरव वल्लभ भी कांग्रेस के टिकट से मैदान में उतरे थे।

Jharkhand Daltonganj, Mandu, Silli, Chakradharpur, Dhanwar Election Results 2019 LIVE Updates: मांडू में जीतेगा परिवार का कौन-सा बेटा? यहां देखें लाइव

रांची: राजधानी रांची विधानसभा सीट पर मंत्री सीपी सिंह एक बार फिर बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे। वह लगातार इस सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार भी उनकी जीत-हार को लेकर दावों का दौर जोरों पर है। राजधानी होने के बावजूद रांची में इस बार भी सबसे कम वोटिंग हुई। झामुमो की महुआ मांझी ने सीपी सिंह को कड़ी चुनौती दी। इनके अलावा आजसू की वर्षा गाड़ी और निर्दलीय प्रत्याशी पवन शर्मा भी मैदान में हैं।

दुमका: दुमका में मुख्य मुकाबला हेमंत सोरेन और वर्तमान मंत्रिमंडल के सदस्य डॉ. लुइस मरांडी के बीच है। मरांडी को लेकर माना जा रहा है कि उनकी जीत हुई और बीजेपी की सरकार बनी तो एक बार फिर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मुकाबला रोचक है। पिछला चुनाव लुइस ने जीता था। वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

पाकुड़: पाकुड़ में कांग्रेस के आलमगीर आलम, आजसू के अकील अख्तर व भाजपा के बेनी प्रसाद गुप्ता में मुकाबला है। झाविमो के कमरुद्दीन अंसारी नया कोण बना रहे हैं। यहां करीब 70 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम हैं। आलमगीर ने 2014 में झामुमो के अकील को 18066 वोटों से हराया था। कमरुद्दीन के आने से मुकाबला रोचक हो गया है।

झरिया: झरिया सीट पर मतदाताओं की फर्स्ट चॉइस बीजेपी रही है। 2014 के बाद 2019 के चुनाव में झरिया सीट पर सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह बीजेपी और रघुकुल की बहू पूर्णिमा सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं। 2014 में रागिनी के पति संजीव सिंह ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और पूर्णिमा के पति व कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह को 33692 वोटों से हराया था।

 

Live Blog

18:23 (IST)23 Dec 2019
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि - झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि - झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। BJP को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।

18:12 (IST)23 Dec 2019
दमुका विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम के कार्यकारी प्रमुख हेंमत सोरेन ने जीत दर्ज की

दमुका विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम के कार्यकारी प्रमुख हेंमत सोरेन ने जीत दर्ज कर ली है। 

17:33 (IST)23 Dec 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों के आधार पर शाम पांच बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों के आधार पर शाम पांच बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है :

कुल सीटें: 81 उपलब्ध रुझान: 81

भाजपा: 29 झामुमो: 28 कांग्रेस: 13 राजद: 1 झाविमो (पी): 3 आजसू: 3 भाकपा-माले (लिबरेशन): 1 राकांपा: 1 निर्दलीय: 2

17:20 (IST)23 Dec 2019
हेंमत सोरेन ने कहा-  मैं लालू जी, सोनिया जी और सभी कांग्रेस नेताओं का भी धन्यवाद करता हूं
17:16 (IST)23 Dec 2019
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा - राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी जनता ने भाजपा को सत्ता से दूर कर दिया

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा - राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी जनता ने भाजपा को सत्ता से दूर कर दिया। अर्थव्यवस्था संकट में है, बाजार में मंदी है। इन सभी चीजों के वजह से जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर किया है।

17:10 (IST)23 Dec 2019
हेमंत सोरेन ने कहा- सहयोगियों के विश्वास के लिए धन्यवाद

हेमंत सोरेन ने कहा- सहयोगियों के विश्वास के लिए धन्यवाद। जनादेश के लिए मतदाताओं को धन्यवाद। लालू यादव, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद। झारखंड में आज से नया अध्याय

17:08 (IST)23 Dec 2019
हेमंत सोरेन ने कहा ये जीत शिबू सोरेन की मेहनत और आत्मसमर्पण का नतीजा

हेमंत सोरेन ने कहा ये जीत शिबू सोरेन की मेहनत और आत्मसमर्पण का नतीजा

17:05 (IST)23 Dec 2019
हेमंत सोरेन ने कहा - हमारे पक्ष में जनादेश के लिए मैं झारखंड के लोगों का शुक्रगुजार हूं।

रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन: हमारे पक्ष में जनादेश के लिए मैं झारखंड के लोगों का शुक्रगुजार हूं। मैं राहुल जी और प्रियंका जी का भी धन्यवाद करता हूं।

16:22 (IST)23 Dec 2019
रघुवर दास ने कहा मुझे उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में होगा

झारखंड सीएम और जमशेदपुर पूर्व से भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास: मुझे उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में होगा। मैं अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। भाजपा जनता के जनादेश को स्वीकार करेगी।

16:06 (IST)23 Dec 2019
झारखंड में वोटों की गिनती जारी है

झारखंड में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 24 सीटों पर और कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर (जेएमएम 29, कांग्रेस 14 और आरजेडी 3) आगे चल रहा है।

15:46 (IST)23 Dec 2019
बीजेपी फिलहाल 23 सीटों पर आगे चल रही है

कांग्रेस और सहयोगियों ने भारी बढ़त ले ली है। बीजेपी फिलहाल 23 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस-झामुमो-राजद का गठबंधन ने 47 सीटों पर आगे चल रही है।

15:37 (IST)23 Dec 2019
धनबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी राज सिन्हा को मिली जीत

धनबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी राज सिन्हा को मिली जीत, कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को हराया।

15:29 (IST)23 Dec 2019
रांची सीट पर 12 राउंड की गिनती के बाद जेएमएम की महुआ मांझी 2238 वोटों से आगे चल रही हैं

रांची सीट पर 12 राउंड की गिनती के बाद जेएमएम की महुआ मांझी 2238 वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि सीपी सिंह पीछे हो गए हैं।

15:28 (IST)23 Dec 2019
झरिया से कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह को जीत मिली

झरिया से कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह को जीत मिली, जेठानी और बीजेपी प्रत्याशी रागिनी सिंह को हराया।

15:17 (IST)23 Dec 2019
हेमंत सोरेन अपने पिता और पूर्व सीएम शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे हैं

झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से जीत गए हैं, साथ ही जेएमएम रुझानों मे राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस मौके पर हेमंत सोरेन अपने पिता और पूर्व सीएम शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे हैं।

15:10 (IST)23 Dec 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को झटका, JMM और कांग्रेस गठबंधन जीत की ओर

झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को झटका, JMM और कांग्रेस गठबंधन जीत की ओर, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

14:43 (IST)23 Dec 2019
JMM के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 461 वोटों से पीछे हैं

JMM के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 461 वोटों से पीछे हैं और बरहेट सीट पर 9948 वोटों से आगे चल रहे हैं।

14:35 (IST)23 Dec 2019
जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास अभी भी पीछे हैं

झारखंड सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास अभी भी पीछे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 4643 वोटों से आगे चल रहे हैं।

14:34 (IST)23 Dec 2019
बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 18645 वोटों से आगे चल रहे हैं

पूर्व सीएम और जेवीएम (पी) प्रमुख, बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 18645 वोटों से आगे चल रहे हैं।

13:47 (IST)23 Dec 2019
रघुबर दास 4 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं

सीएम रघुबर दास जमशेदपुर ईस्ट सीट से लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। ताजा रुझान के मुताबिक, रघुबर दास 4 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

13:45 (IST)23 Dec 2019
मैं 30,000 वोटों के अंतर से जीत सकता हूं - सरयू राय

झारखंड के सीएम रघुबर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने कहा- "लगभग 1500-2000 का नेतृत्व मतगणना के आने वाले दौर में जारी रहेगा। मैं 30,000 वोटों के अंतर से जीत सकता हूं।"

13:40 (IST)23 Dec 2019
बीजेपी में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं, अपनी झोपड़ी में ही रहूंगा: सरयू राय


बीजेपी के बागी नेता सरयू राय जमशेदपुर ईस्ट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। ताजा रुझानों में वह सीएम रघुबर दास से काफा अंतर से आगे चल रहे हैं। सरयू राय ने कहा, 'हमारे कार्यकर्ता भी काफी खुश हैं। कौन मुस्कुराएगा कौन गमगीन होगा, यह समय तय करता है। बीजेपी में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं, अपनी झोपड़ी में ही रहूंगा।

13:29 (IST)23 Dec 2019
हेमंत सोरेन सीएम बन सकते हैं

झारखंड में मतगणना के अभी तक के रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। अगर गठबंधन जीत जाती है, तो हेमंत सोरेन सीएम बन सकते हैं।

13:05 (IST)23 Dec 2019
बीजेपी को 29 सीटों पर बढ़त हासिल

चुनाव आयोग के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं, बीजेपी को 29 सीटों पर बढ़त हासिल है।

12:59 (IST)23 Dec 2019
महागठबंधन 42 सीटों पर आगे

झारखंड में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 29 सीटों पर और कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन 42 सीटों (JMM 25, कांग्रेस 12 और राजद 5) पर आगे हैं।

12:54 (IST)23 Dec 2019
जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास अब पीछे चल रहे हैं

जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास अब पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 771 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:22 (IST)23 Dec 2019
रघुवर दास करीब 137 वोटों की बढ़त बनाए हुए है

जमशेदपुर पूर्वी सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनकी ही कैबिनेट के पूर्व मंत्री और पार्टी के बागी सरयू राय (Saryu Rai) से कड़ी चुनौती मिल रही है। रघुवर दास करीब 137 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

12:16 (IST)23 Dec 2019
कांग्रेस झारखंड इंचार्ज आरपीएन सिंह ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि झारखंड की जनता महागठबंधन को पूर्ण और स्पष्ट बहुमत देगी

ताजा रुझानों पर कांग्रेस झारखंड इंचार्ज आरपीएन सिंह ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि झारखंड की जनता महागठबंधन को पूर्ण और स्पष्ट बहुमत देगी। रुझान अच्छे आ रहे हैं, लेकिन जब तक फाइनल नतीजे नहीं आते, मैं इसपर कुछ कमेंट नहीं करूंगा। हमने पहले ही कहा है कि अगर महागठबंधन जीत जाती है, तो हेमंत सोरेन सीएम बनेंगे।

12:04 (IST)23 Dec 2019
झारखंड के चुनावी नतीजों में बीजेपी के पिछड़ने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा इसका नागरिकता संशोधन कानून से कोई संबंध नहीं है

झारखंड के चुनावी नतीजों में बीजेपी के पिछड़ने पर शिवराज सिंह चौहान: इसका नागरिकता संशोधन कानून से कोई संबंध नहीं है। राज्य के चुनाव राज्य के मुद्दों पर लड़े जाते हैं।

11:56 (IST)23 Dec 2019
सीएम रघुवर दास ने कहा कि जश्न तो कोई भी मना सकता है

झारखंड में वोटों की गिनती के बीच सीएम रघुवर दास ने कहा कि जश्न तो कोई भी मना सकता है। रुझान पर अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। हम जीत रहे हैं और सरकार बीजेपी के नेतृत्व में ही बन रही है।

11:50 (IST)23 Dec 2019
जमशेदपुर पूर्व से सीएम और बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास 1449 वोटों से आगे

जमशेदपुर पूर्व से झारखंड सीएम और बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास 1449 वोटों से आगे।

11:48 (IST)23 Dec 2019
JMM के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5319 वोटों से आगे

JMM के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5319 वोटों से आगे और दुमका सीट से 5381 वोटों से पीछे।

11:45 (IST)23 Dec 2019
रुझानों के रुख को देखकर कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी खेमे में खुशी की लहर

झारखंड में वोटों की गिनती के बीच रुझानों के रुख को देखकर कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी खेमे में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ने शुरू किए। कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर में बंटे लड्डू ।

11:36 (IST)23 Dec 2019
रूझान में महागठबंधन को बहुमत लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी की रूप में उभरी है


झारखंड विधानसभा की 81 सीटों की गिनती जारी है, रूझान में महागठबंधन को बहुमत लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी की रूप में उभरी है। महागठबंधन 41 सीटों पर आगे, बीजेपी 29 सीटों पर आगे है, आजसू 3, बीएसपी 2, सीपीएमएल 1, निर्दलीय 1, जेवीएम 4 पर आगे है।

11:31 (IST)23 Dec 2019
ताजा रुझानों में दुमका सीट से JMM के हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं


ताजा रुझानों में दुमका सीट से JMM के हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं। वैसे अभी तक के रुझान के मुताबिक, उनकी पार्टी ने कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन कर रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

11:22 (IST)23 Dec 2019
आरपीएन सिंह ने कहा - हेमंत सोरेन ही होंगे गठबंधन के CM

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा - हेमंत सोरेन ही होंगे गठबंधन के CM

11:04 (IST)23 Dec 2019
जमशेदपूर पूर्वी सीट से रघुवर दास 1107 वोट से आगे चल रहे हैं

ताजा रुझानों में जमशेदपूर पूर्वी सीट से रघुवर दास 1107 वोट से आगे चल रहे हैं। दुमका में हेमंत सोरेन बीजेपी के लुइस मरांडी से पीछे चल रहे हैं।

11:03 (IST)23 Dec 2019
कांग्रेस+ 45 सीटों पर आगे चल रही हैं

झारखंड के रुझान पूरी तरह से कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में, कांग्रेस+ 45 सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं बीजेपी की बढ़त सिर्फ 25 सीटों पर ही है। दोनों पार्टीयों में 10 सीटो का अंतर है।

10:53 (IST)23 Dec 2019
झारखंड के चुनावी रुझानों में बीजेपी ने 29 का आंकड़ा छुआ,कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे चल रही है

झारखंड के चुनावी रुझानों में बीजेपी ने 29 का आंकड़ा छुआ, वहीं कांग्रेस गठबंधन भाजपा से पीछे हो गई है। कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, 'कांग्रेस जो कहती है वो करती है। उनका दावा है कि बीजेपी 25 सीटो पर सीमट सकती है।

10:40 (IST)23 Dec 2019
कांग्रेस के बागियों ने पार्टी के झारखंड प्रभारी RPN सिंह से संपर्क किया

झारखंड में वोटों की गिनती के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, कांग्रेस के बागियों ने पार्टी के झारखंड प्रभारी RPN सिंह से संपर्क किया है। ये बागी आजसू और जेवीएम से अपनी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं।