झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के खड़े वाहन से टकरा जाने से कम से कम तीन कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के पोखराडीह में हुआ। बस में नेपाल के 45 श्रद्धालु सवार थे।
सतगावां के थाना प्रभारी बबलू कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, ”हादसे में कम से कम तीन कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने बताया कि नेपाल से 45 श्रद्धालुओं को ले जा रही बस झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना और दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम के दर्शन के बाद नेपाल लौट रही थी।
घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया
देवघर से नेपाल जा रही कांवरियों से भरी इस बस के हादसे का शिकार होने पर एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल कांवड़ियों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, करीब चार दिन पहले नेपाल से कांवरियों को लेकर एक बस देवघर गई थी। गुरुवार की रात बस बासुकीनाथ से राजगीर (बिहार) के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार तड़के सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास बस चालक को झपकी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग बस के भीतर फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार कैसे हुई हादसे का शिकार?
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद अब दुर्घटना से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
