झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन के बढ़त की ओर लगातार बढ़ने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीद जताई कि राज्य में इस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, ‘‘हमने लोगों के जीवन को छूने वाले मुद्दे उठाते हुए चुनाव लड़ा। हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिा की, लेकिन लोग उनके साथ नहीं गए।’
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) विधानसभा सीट पर अपने निर्दलीय प्रतिद्वन्द्वी सरयू राय से 771 मतों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी दास को अब तक 13,708 और राय को 14,479 वोट मिले हैं। झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से टिकट न मिलने पर रघुवर दास मंत्रिमंडल और फिर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

Highlights
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से 47 सीट जीतने के बाद गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन के निवास पर रात्रि में आयोजित पहले संवाददाता सम्मेलन में सोरेन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी इस इच्छा के बारे में गठबंधन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सूचित करेगा और यदि उनकी सहमति मिली तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने सोमवार (23 दिसंबर) को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम एनआरसी और सीएए के खिलाफ एक फैसले के रूप में दिखाई देते है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम दो चरणों में ‘जोरदार’ ढंग से प्रचार किया था और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे उठाए थे।
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, 'राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी जनता ने भाजपा को सत्ता से दूर कर दिया। अर्थव्यवस्था संकट में है, बाजार में मंदी है। इन सभी चीजों के वजह से जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर किया है।'
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार (23 दिसंबर) को जारी मतगणना में ‘झामुमो-कांग्रेस-राजद’ गठबंधन 44 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रूझानों से यह जानकारी मिली। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी) सीट पर भाजपा के बागी उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री सरयू राय से 4,000 से अधिक वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। राय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। दास ने 1995 से पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है।
झारखंड के सीएम रघुवर दास के ख़िलाफ़ जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने कहा, 'अभी लगभग 1500-2000 वोटों का अंतर है। मतगणना के अगले दौर में बढ़त जारी रहेगी। मैं 30,000 वोटों के अंतर से जीत सकता हूं।'
झारखंड विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए सातवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के विद्रोही उम्मीदवार सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर मुख्यमंत्री रघुबर दास को लगभग सात सौ मतों से पीछे छोड़ दिया है। सातवें चरण से पहले तक कुछ मतों से मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बढ़त बना रखी थी। सातवें चरण में वह अपने ही मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे सरयू राय से सात सौ से अधिक मतों से पिछड़ गए। झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से टिकट न मिलने पर रघुबर दास मंत्रिमंडल और फिर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। राय ने 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर (पूर्व) सीट जीती थी।
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन आठ चरण की मतगणना के बाद अब दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से बढ़त बनाने में सफल हो गए हैं।झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए और आज मतगणना चल रही है। आठ चरणों के बाद हेमंत सोरेन अपने पुराने गढ़ दुमका में भाजपा की मंत्री लुईस मरांडी से तीन हजार से अधिक मतों की बढ़त बना चुके हैं। पहले वह लुईस से पीछे चल रहे थे। हेमंत सोरेन ने बरहेट की दूसरी सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से दस हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।
रघुवर दास अपनी सीट पर सिर्फ 156 वोटों से आगे हैं। वहीं निर्दलीय सरयू राय दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। दोनों में लगातार बाकांटे की टक्कर हो रही है।
झारखंड कांग्रेस इन चार्ज आरपीएन सिंह ने कहा, 'हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।'
JMM के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5319 वोटों से आगे हैं। वहीं दुमका सीट से 5381 वोटों से पीछे चल रहे है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो हेमंत सोरेन नए सीएम बन सकते हैं।
सीएम रघुवर दास ने नतीजों के लिए इंतजार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नतीजे अभी साफ नहीं है। वहीं यह भी खबर आ रही है कि वह केवल 156 वोटों से आगे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (23 दिसंबर) को मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 30 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 39 सीटों पर आगे है। विपक्षी झामुमो 22 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार (23 दिसंबर) को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा, 'यह तय था क्योंकि भाजपा सरकार ने झारखंड और वहां की जनता के साथ अन्याय किया था। आदिवासियों की जमीन छीन ली गयी। लोगों ने पहले ही मन बना लिया था कि इस सरकार को हटाना है।' झारखंड में गठबंधन की जीत प्रबल संभावना नजर आने के साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी।
शुरुआती रुझान के आने के बाद दिल्ली कांग्रेस में काफी खुशी है। नेताओं ने लड़्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने की बात सामने आ रही है।
धनवार में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी 2841 वोटों से आगे है। इस पर उन्होंने बयान देते हुए जनता के समर्थन को सराहा है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार काफी पीछे रहे।
डालटनगंज सीट पर से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी आगे हैं। शुरुआत से यह बीजेपी उम्मीदवार को पीछे छोड़ते आ रहे हैं। बता दें कि इस सीट पर पहले चरण में चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ था।
रुझानों में उठापटक के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिला है अब JMM-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। जेएमएम+ 41 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 29, आजसू 3, जेवीएम 3 और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
सिल्ली विधानसभा सीट पर आज्सू प्रमुख सुदेश महतो भी झामुमो उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इस बीच भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता जेपी माथुर ने आज्सू से सरकार गठन के लिए संपर्क साधा है।
झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार (23 दिसंबर) सुबह दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 31 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 36 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है।
चक्रधरपुर से JMM 2961 वोट से आगे चल रही है। वहीं इस सीट पर लगातार बीजेपी और कांग्रेस पीछे चल रही है।
झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं जबकि दुमका सीट से वह भाजपा की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं।
झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे है। वह माले के राजकुमार यादव और बीजेपी के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को पीछे छोड़ बढ़त बनाए हुए हैं।
झारखंड के चक्रधरपुर चुनाव में बीजेपी के लक्ष्मण गिलुआ पीछे चल रहे है। यह आंकड़े शुरुआती रुझान के हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार काटे की टक्कर दे रहे है।
शुरूआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन शुरु से आगे चल रह रहा है। वह अब बहुमत के आंकड़े 41 के करीब पहुंचने वाला है। अभी तक जो रुझान आए हैं, उसके हिसाब से कांग्रेस गठबंधन 36, बीजेपी 18 सीटों पर आगे है. वहीं, जेवीएम 2 और अन्य एक सीट पर आगे है।
शुरुआती रुझान में कांग्रेस को सबसे आगे चल रही रही है। वहीं बीजेपी को शुरुआत में झटका मिलता दिख रहा है।
झारखंड चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझान के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन बहुत आगे, BJP बहुत ही पीछे चल रही है।
झारखंड चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। JMM एक सीट पर आगे वहीं कांग्रेस भी अपना खाता खोल लिया है।
झारखंड चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। इसके साथ शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं।