Jewar Airport News: न्यू नोएडा का भी जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधा संपर्क होगा। इसके लिए गंगा एक्सप्रेस-वे से 72 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस प्रस्तावित है। यह लिंक एक्सप्रेस-वे यमुना एक्सप्रेस-वे जोड़ा जाएगा, जो जनपद बुलंदशहर से जाएगा। इसका अधिकांश हिस्सा न्यू नोएडा के गांवों से होकर जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ ने सतीश पाल ने बताया, लिंक एक्सप्रेस-वे पर गोलचक्कर (रोटरी) बनाकर इसे न्यू नोएडा से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को आगामी नोएडा बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इस गोल चक्कर के बनने से न्यू नोएडा के अधिकांश गांव और प्रस्तावित सेक्टर लिंक एक्सप्रेस-वे आपस में जुड़ जाएंगे। जिसके जरिए जेवर हवाई अड्डे तक पहुंचना आसान होगा।

वहीं, नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि इस्टर्न पेरीफेरल के आसपास जहां सड़क बनी है, वहां किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन लेने की योजना है। यही पर ही न्यू नोएडा का ‘साइट आफिस’ बनाया जाएगा। जमीन के लिए किसान प्राधिकरण में भी सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया जिन सड़कों की चौड़ाई 18 मीटर है। उन्हें महायोजना के मुताबिक 24 मीटर किया जाना प्रस्तावित है।

वहां के गांवों की जमीन लेकर सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। एसीईओ ने कहा, सबसे महत्त्वपूर्ण नोएडा से न्यू नोएडा का संपर्क स्थापित करना है। दोनों को आपस में जोड़ने के लिए सीधा कोई नया लिंक भी बनाया जा सकता है। ताकि न्यू नोएडा की ज्यादातर अंदरूनी सड़कें इससे जुड़ जाए और नोएडा से इसका सीधा संपर्क मार्ग हो सके।

न्यू नोएडा के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तर्ज पर मुआवजा दर 4300 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी। जिन किसानों को सात फीसद विकसित भूखंड दिया जाएगा, उन्हें 3800 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी