नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन से सुर्खियों में आए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बताया है कि वह जल्द ही जंतर-मंतर’ का सीजन 2 शुरू करने वाले हैं।

बुधवार को दिल्ली में वॉलंटियर्स मीट के लिए आए दीपके ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन 2 कब शुरू होगा तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।”

दोबारा शुरू होगा जंतर-मंतर जैसा आंदोलन?

जंतर-मंतर सीजन 2 को लेकर दीपके ने कहा कि यह एक तरह का कैंपेन होगा जो CJP के द्वारा चलाया जाएगा और इस कैंपेन का मकसद देश भर के उन गांव के स्कूलों को ठीक करना है जिन्हें इतने सालों से नजरअंदाज किया गया है। हालांकि CJP की ओर से इस तरह के संकेत कई बार दिए जा चुके हैं कि वह जंतर-मंतर प्रोटेस्ट जैसा आंदोलन फिर शुरू करेंगे।

सीजन 2 को लेकर कोई डिटेल जानकारी नहीं दी

दीपके ने इसको लेकर कोई विस्तृत जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन उनकी बातों से लगता है कि CJP जंतर-मंतर पर अपने पिछले कैंपेन के बाद विरोध की जगह पर लौटने की तैयारी कर रहा है। CJP के फाउंडर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों के एक विरोध प्रदर्शन का भी सपोर्ट किया था, जिन्होंने अपने स्कूल तक सही सड़क की मांग को लेकर हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरेट तक मार्च किया था।

सौरव दास ने बताया पार्टी का आगे का प्लान

दीपके के इस बयान को लेकर पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा है, “हम इसी स्वतंत्रता दिवस से देशभर में एक कैंपेन चलाएंगे जिसमें एजुकेशन के मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी। यह अपने आप में सीजन टू है। ऐसी नाकाबिल सरकारों और अफसरों के खिलाफ पूरे देश में प्रोटेस्ट हो रहे हैं। CJP की तरफ से हम अब पूरे देश में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू कर रहे हैं ताकि जनता की बात सुनी जा सके।”

सौरव दास ने आगे बताया कि हम एक कैंपेन चलाएंगे। हम पेरेंट्स और लोगों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे अपने सरकारी स्कूलों में जाएं, सोशल ऑडिट करें और वहां के हालात रिकॉर्ड करें और हम तक उसकी असलियत पहुंचाएं। सौरव दास ने कहा कि युवा जिम्मेदारी ले रहा है। एक सच्चा ‘विकसित भारत’ बहुत जल्द बनने वाला है।

यह भी पढ़ें: ‘हॉल दिया तो उल्टा लटकाया जाएगा’, CJP की मीटिंग रद्द होने पर अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रस्तावित वॉलंटियर्स की मीटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पार्टी की मीटिंग के लिए हॉल बुक करने के बावजूद अंतिम समय में बुकिंग रद्द कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि हॉल मालिकों को धमकी दी गई कि अगर उनके यहां सीजेपी की मीटिंग हुई तो उन्हें ‘उल्टा लटकाया जाएगा।’ यहां पढ़ें पूरी खबर…