दिल्ली पुलिस ने धरना-प्रदर्शन के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। नए आदेश के तहत जंतर-मंतर अब आधिकारिक प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा और इसे डीनोटिफाइड कर दिया गया है। रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन के लिए तय किया गया है। यह बदलाव गृह मंत्रालय की कमेटी की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने स्टैंडिंग ऑर्डर नंबर L&O/48/2026 के तहत प्रदर्शन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। यह फैसला गृह मंत्रालय की एक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। गौर करने वाली बात है कि जंतर-मंंतर से पहले दिल्ली में आधिकारिक धरना स्थल बोट क्लब था। बाद में बोट क्लब को हटाकर जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल बनाया गया था।

प्रदर्शन के लिए तीन नई जगहें तय

नए आदेश के तहत रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में नामित किया गया है। इन जगहों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और विस्तृत नियम अलग से जारी किए जाएंगे।

पुराने आदेश में किया गया बदलाव

दिल्ली पुलिस का यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक बदलाव करता है। नई गाइडलाइंस के तहत राजधानी में धरना-प्रदर्शन के लिए तय स्थानों और उनसे जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है।

जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र रहा है। नए आदेश के बाद प्रदर्शनकारियों को निर्धारित नई जगहों पर प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें: देश की राजधानी में कैसे बदलता रहा विरोध-प्रदर्शनों का पता?

देश की राजधानी दिल्ली लंबे समय से लोगों की आवाज उठाने और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की सबसे बड़ी जगह रही है। आजादी के आंदोलन से लेकर किसानों, छात्रों, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले लोगों और ओलंपिक पदक विजेताओं तक, अलग-अलग वर्गों के लोग अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर यहां प्रदर्शन करते रहे हैं। हालांकि, दिल्ली आज भी विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र है, लेकिन समय के साथ इन प्रदर्शनों की जगहें बदलती रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…