दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटा दिया। पुलिस उनको एंबुलेंस में लेकर गई और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि उसने सोनम की बिगड़ती सेहत और हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ऐसा किया। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का कहना कि दिल्ली पुलिस यह रवैया निहायत ही बदतमीजी वाला था। उनके समर्थकों का कहना है कि दिल्ली पुलिस सोनम को लाश की तरह उठाकर ले गई।

हालांकि, इस घटना के बाद शनिवार को जंतर-मंतर पर काफी भीड़ जमा होगी। सपा सांसद इकरा हसन, सांसद चंद्रशेखर और आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा भी पहुंचे। मनोज झा ने इस दौरान मंच से मौजूद भीड़ को संबोधित किया और कहा कि मैं छात्रों का दर्द समझता हूं। उन्होंने कहा कि मैं किसी राजनीतिक पार्टी के नेता की हैसिय़त से यहां नहीं आया हूं, बल्कि एक टीचर की हैसियत से यहा आया हूं क्योंकि मैं खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हूं।

बता दें, वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल थे। वह कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। जिसमें परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों और बार-बार परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है।

Live Updates

Jantar Mantar Protest Live: सीजेपी 20 जुलई को करेगा संसद मार्च

22:43 (IST) 19 Jul 2026

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के बाहर तैनात की भारी फोर्स

CJP की ओर से कल, 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित मार्च की खबरों के बीच दिल्ली में जंतर-मंतर के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है।

https://twitter.com/ANI/status/2078881613329617147?s=20

20:14 (IST) 19 Jul 2026

मनीष सिसोदिया ने लोगों से सीजेपी के मार्च में शामिल होने की अपील की

जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "आज देश के युवा जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए हैं और प्रधानमंत्री से उन परीक्षा पेपर लीक मामलों पर जवाब मांग रहे हैं जो उनकी सरकार के कार्यकाल में हुए हैं... ये युवा उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिन्होंने 22 लाख छात्रों को धोखा दिया है... आज यहां इकट्ठा हुए लोग किसी एक राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं; वे अपने बच्चों और देश के लिए खड़े हैं... मैं हर नागरिक से अपील करता हूं: कल किसी खास पार्टी के समर्थन में बाहर न आएं... मैं, आम आदमी पार्टी की ओर से, निश्चित रूप से यहां रहूंगा और हमारे अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। मेरा मानना ​​है कि अगर संसद सदस्य यहां मौजूद रहेंगे, तो अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।"

https://twitter.com/ANI/status/2078839312096059737?s=20

20:12 (IST) 19 Jul 2026

देश में कुछ बड़ा बदलाव हो रहा- सौरभ भारद्वाज

AAP दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हम जंतर-मंतर के ठीक पीछे खड़े हैं और यहाँ युवा लड़के-लड़कियों का तांता लगा हुआ है। मौसम बहुत खराब है। मैं पहले ही पसीने से तर-बतर हो चुका हूँ... फिर भी, इन हालात में भी युवा... घंटों तक नारे लगाने और 'वंदे मातरम' गाने के लिए बाहर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि देश में कुछ बड़ा बदलाव हो रहा है। बड़े-बड़े लोग और सरकारें शायद इसे न समझ पाएं, लेकिन जमीनी स्तर पर बहुत कुछ बदल रहा है।"

https://twitter.com/ANI/status/2078839487426363866?s=20

20:09 (IST) 19 Jul 2026

सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन

सफदरजंग अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि सोनम वांगचुक को VMMC और सफदरजंग अस्पताल में ज़रूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है। उनके ज़रूरी हेल्थ पैरामीटर्स स्थिर हैं। हालांकि उनके ब्लड पैरामीटर्स में थोड़ा सुधार हुआ है, फिर भी उन पर बारीकी से नज़र रखने की ज़रूरत है। लंबे समय तक उपवास के कारण शरीर पर पड़ने वाले तनाव और असर को देखते हुए, उन्हें विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की कड़ी निगरानी में लगातार मेडिकल देखभाल की ज़रूरत है। VMMC और सफदरजंग अस्पताल तथा AIIMS, नई दिल्ली के डॉक्टरों की इलाज करने वाली टीमों का मानना ​​है कि किसी भी संभावित जटिलता का तुरंत पता लगाने और उसे संभालने के लिए लगातार मेडिकल मदद और चौबीसों घंटे क्लिनिकल निगरानी ज़रूरी है। इसलिए, उन्हें सभी ज़रूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है और उनकी क्लिनिकल स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/2078845880506188277?s=20

18:47 (IST) 19 Jul 2026

सोनम वांगचुक को ओरल ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए- अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर

सोनम वांगचुक की सेहत की जांच करने के बाद, अपोलो हॉस्पिटल के डॉ. सुरजीत चटर्जी ने कहा कि उन्हें मुँह के ज़रिए इलाज (ओरल ट्रीटमेंट) दिया जाना चाहिए। आगे कहा, "सफदरजंग हॉस्पिटल की हेल्थ ब्रीफिंग के मुताबिक, वे होश में हैं और उन्हें सब पता है; पल्स और ब्लड प्रेशर स्थिर हैं। लेकिन खून और यूरिन की कुछ जांच रिपोर्ट में दिक्कतें हैं; यूरिन में कीटोन का लेवल बढ़ गया है और पोटैशियम में भी समस्या है। क्योंकि उन्हें उपवास करते हुए 21 दिन हो चुके हैं, इसलिए शरीर फैट और मसल्स का इस्तेमाल कर रहा होगा। अगर इसकी ठीक से निगरानी नहीं की गई और इलाज शुरू नहीं किया गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इससे किडनी, लिवर और दिल पर असर पड़ सकता है। इसलिए, मुँह के जरिए इलाज शुरू किया जाना चाहिए।"

https://twitter.com/PTI_News/status/2078819803687772168?s=20

17:54 (IST) 19 Jul 2026
हाईकोर्ट को उनकी सेहत की बहुत चिंता है- सोनम वांगचुक की पत्नी

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा, "हमने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि भारत के हर स्वतंत्र नागरिक को अपनी पसंद की जगह, अस्पताल और डॉक्टरों से इलाज कराने का अधिकार है। हमने अपील की थी कि हमें अपनी पसंद के अस्पताल में जाने की अनुमति दी जाए। मैंने कल ही एक पत्र लिखकर कहा था कि हम अपनी पसंद के दूसरे अस्पताल में जाना चाहते हैं, लेकिन हमें इसका कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि, हाई कोर्ट ने इसकी अनुमति नहीं दी और कहा कि उन्हें उनकी सेहत की बहुत चिंता है।"

https://twitter.com/ians_india/status/2078816887547576823?s=20

17:46 (IST) 19 Jul 2026

डिवीजनल बेंच के सामने दायर करेंगे अपील- सोनम वांगचुक के अपील

सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की अर्जी पर वकील विवेक तन्खा ने कहा, "आज हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से आदेश जारी किया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि रिपोर्ट सोनम वांगचुक की पत्नी को दी जाए। हमने वहाँ के खराब माहौल के बारे में भी शिकायत की; कमरे के पास या बाहर 30 पुलिसकर्मी तैनात हैं और ग्राउंड फ्लोर पर 100 और पुलिसकर्मी हैं। ऐसे हालात में, क्या मरीज का ब्लड प्रेशर कम होने के बजाय बढ़ नहीं जाएगा? सोनम वांगचुक के ठीक होने के लिए उन्हें अपने माहौल और अपने डॉक्टरों की ज़रूरत है। ऐसा नहीं है कि हमें सफदरजंग या एम्स पर भरोसा नहीं है; लेकिन उनसे मिलने गए परिवार वालों ने साफ कहा है कि वे बार-बार सरकारी अस्पताल सिस्टम पर भरोसा न होने की बात कहते हैं। वे मेदांता अस्पताल जाना चाहते हैं; तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है? यह बड़ा सवाल है।"

आगे उन्होंने कहा, अब हम अपील दायर करने जा रहे हैं। हम कल डिवीजनल बेंच के सामने पेश होंगे और जो LPA हम दायर कर रहे हैं, उसके जरिए यह पूछना चाहते हैं: क्या किसी व्यक्ति को अपना अस्पताल और डॉक्टर चुनने का अधिकार नहीं है? वकील कपिल सिबल ने आज बार-बार यही बात दोहराई: देखिए, यह मेरा शरीर है और मेरा परिवार है। मुझे ठीक होना है; आप मुझे अपनी पसंद के डॉक्टरों के साथ रहने या आपके अस्पताल में रहने के लिए कैसे मजबूर कर सकते हैं? मुझे तो यह भी नहीं पता कि आप मुझे कौन सा इंट्रावेनस फ़्लूइड (IV) दे रहे हैं।"

17:45 (IST) 19 Jul 2026

अपने धरने को शाम 7 बजे तक करें खत्म- दिल्ली पुलिस

सोशल मीडिया पर चल रहे कई वीडियो में दावा किया जा रहा कि दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के समर्थकों से अपील की है कि वे शाम 7 बजे तक जंतर-मंतर खाली कर दें। इसके बाद दिल्ली पुलिस उनसे जबरन जंतर-मंतर खाली करवा सकती है।

13:25 (IST) 19 Jul 2026

Jantar Mantar Protest Live: अगर आज रात आप यहां नहीं रुकते तो यह लोग प्रोटेस्ट को खत्म कर देंगे- अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में जंतर-मंतर आने की अपील की है। दीपके ने कहा कि आप लोग आइए और आज रात यहीं रुकिए, अगर यहां नहीं रुकते तो यह लोग प्रोटेस्ट को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि सोनम सर चाहते थे कि 20 जुलाई का हमारा मार्च सफल हो। दीपके ने कहा कि हमारा मार्च शांतिपूर्वक और रूल-रेगुलेशन के तहत होना जरूरी है।

https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2078696650084700528

11:24 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live: ‘संफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं’, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, तत्काल सुनवाई की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने रविवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। जिसमें उन्होंने तत्काल सुनवाई की मांग की है। अपनी याचिका में अंग्मो ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से अपनी पसंद के किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है।

https://www.jansatta.com/national/sonam-wangchuk-wife-gitanjali-angmo-moves-delhi-high-court-seeks-urgent-hearing-to-shift-him-to-private-hospital/4625034/

11:23 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live: अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला कौन है? पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की रही है समर्थक

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार दोपहर करीब 1.20 बजे जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने दिन में पहले सोनम वांगचुक को बड़ी चालाकी से धरनास्थल से हटा दिया। उन्होंने सवाल किया, “आप कहते हैं कि आपको उनकी सेहत की चिंता थी। अगर आप कुछ गलत नहीं कर रहे थे, तो वर्दी में क्यों नहीं आए?”

https://www.jansatta.com/national/who-is-woman-who-threw-ink-at-abhijeet-dipke-she-has-been-supporter-of-former-bjp-mla-kuldeep-sengar/4625025/?ref=hometopblock_hp

11:22 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live: ‘आजादी का दूसरा आंदोलन…’, संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक ने अस्पताल से लिखी चिट्ठी

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत, अन्याय से आजादी (जैसे पेपर लीक) डर से आजादी (मेरी गैर-कानूनी हिरासत) भारत का दूसरा आजादी का आंदोलन, संसद तक मार्च। कृपया इसे बड़ी सफलता बनाएं।” यह मैसेज सफदरजंग अस्‍पताल से वांगचुक की पत्नी गीतांजलि के माध्यम से भेजा गया है।

https://www.jansatta.com/national/a-second-movement-for-freedom-sonam-wangchuk-writes-letter-from-hospital-ahead-of-parliament-march/4625002/?ref=hometopblock_hp

08:08 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live: वांगचुक की न्यायिक निगरानी में हो इलाज- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की और वांगचुक के इलाज की न्यायिक निगरानी की मांग की। उन्होंने कहा, “धोखे से सादे कपड़ों में अचानक घुसपैठ करके इस कार्रवाई को अंजाम देने वालों की पहचान सार्वजनिक की जानी चाहिए। हमारी यह दृढ़ मांग है कि वांगचुक जी का इलाज न्यायिक निगरानी में किया जाए।”

08:07 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live: वांगचुक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए की गई थी कार्रवाई- भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन

भाजपा ने पुलिस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह वांगचुक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए की गई थी। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी का निर्देश दिया था। हुसैन ने कहा, “सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के संबंध में, उच्च न्यायालय ने उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने का निर्देश दिया था… उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

08:05 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live: मोदी सरकार को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाने के बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए थी। केजरीवाल ने X पर लिखा, “उन्हें जबरदस्ती उठाने के बजाय, मोदी सरकार को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी। आंदोलन को कुचलने के बजाय, देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार करें।” उन्होंने सरकार की कार्रवाई को “अहंकारी” बताया।

07:52 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live: अभिनेत्री दीया मिर्जा ने समर्थन दिया

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं अपने देश के छात्रों का समर्थन करती रही हूं और करती रहूंगी। मैं आपकी बात सुनती हूं, आपको देखती हूं, आपके साथ खड़ी हूं। मैं सोनम जी की संवाद की मांग का समर्थन करती हूं। मैं उनके विरोध करने के अधिकार का समर्थन करती हूं।”

07:51 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live: एम्स के डॉक्टर का कहना है कि सोनम वांगचुक की हालत स्थिर है

AIIMS के एक डॉक्टर, जिन्होंने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जांच की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चल रही भूख हड़ताल के बावजूद वे होश में हैं और उनकी चिकित्सकीय स्थिति स्थिर है। AIIMS दिल्ली में आपातकालीन चिकित्सा के प्रोफेसर डॉ. अक्षय कुमार ने बताया कि वांगचुक का रक्तचाप, ऑक्सीजन संतृप्ति और नाड़ी दर सामान्य है, और वे पूरी तरह सचेत हैं और ठीक से बात कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टर लगातार वांगचुक की निगरानी कर रहे हैं और उन्हें अंतःशिरा तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल प्रदान कर रहे हैं।

07:49 (IST) 19 Jul 2026

Sonam Wangchuk news LIVE Updates: शनिवार को पुलिस कार्रवाई पर राहुल गांधी ने क्या प्रतिक्रिया दी?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। सोनम वांगचुक जी को अहिंसक भूख हड़ताल के दौरान जंतर-मंतर से हटाना गलत है।”

कांग्रेस नेता ने X पर आगे लिखा, "पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्र आत्महत्याएं भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं। किसी भी प्रकार की ताकत भारत के छात्रों और हम जैसे लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती। ात्रोंकीगूंज।

Jantar Mantar Protest Live: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार देर रात आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस "रात या तड़के हमारे विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई करने की योजना बना रही है।"