US Ambassador Sergio Gor: पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को दिए बयान में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार जम्मू-कश्मीर आया हूं, यह वाकई बहुत सुंदर जगह है और मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई है। सर्जियो गोर ने कहा कि कश्मीर भारत का एक जरूरी हिस्सा है।
सर्जियो गोर ने कहा है, “यहां आकर खुशी हो रही है…यह भारत का एक जरूरी हिस्सा है। मैं यहां पहली बार आया हूं। यह बहुत खूबसूरत जगह है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।”
अब्दुल्ला से मीटिंग को लेकर सर्जियो गोर ने क्या कहा?
सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ हुई मीटिंग के बारे बात करते हुए उन्होंने बताया कि हमारी मीटिंग बहुत अच्छी हुई। हमारे कुछ फॉलो-अप हैं जिन्हें बाद में डिक्सलोज किया जाएगा। सर्जियो गोर ने कहा, “हम इस मीटिंग के फॉलोअप को वाशिंगटन लेकर जाएंगे और फिर वापस दिल्ली आएंगे।”
अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर में टूरिस्टों की सुरक्षा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका समय-समय पर जारी की जाने वाली स्टेट्स ट्रैवल वॉर्निंग को रिव्यू भी करता है, मैं आज यहां कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन कुछ ऐसा है जिस पर हम गौर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस इलाके को और सुरक्षित बनाए जाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सर्जियो ने इस दौरान अमरीकियों से कश्मीर आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह बहुत सुंदर जगह है, अमेरीकियों को यहां आना चाहिए।
गोर से मुलाकात को लेकर सीएम अब्दुल्ला ने क्या कहा?
सर्जियो गोर के साथ मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर पर फोकस करते हुए अमेरिका-भारत के रिश्तों पर चर्चा करने का मौका मिला। अब्दुल्ला ने कहा, “हमारी मीटिंग बहुत अच्छी रही। हमें अपने दोनों देशों के बीच रिश्तों पर बात करने का मौका मिला, लेकिन खास तौर पर इस बात पर कि जम्मू-कश्मीर को लेकर अमेरिका क्या सोचता है और क्या कर सकता है?
पाकिस्तान में मच सकती है खलबली
बता दें कि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिन के दौरे पर हैं। बुधवार को वह श्रीनगर पहुंचे। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह अमेरिका के टॉप डिप्लोमैट का पहला कश्मीर दौरा है, जो दक्षिण और मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत भी हैं। सर्जियो गोर का यह दौरा और उनका यह बयान पाकिस्तान में खलबली पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘हमारी समस्याओं का समाधान वाशिंगटन से नहीं’, अमेरिकी राजदूत से मुलाकात से पहले उमर बोले- अपने देश की शिकायत करना सही नहीं
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर श्रीनगर पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान गोर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिकी राजदूत के सामने आंतरिक मुद्दों को नहीं उठाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर….
