Marco Rubio India Visit: दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को नए अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स भवन का उद्घाटन करते हुए अपने भाषण को संक्षिप्त रखा और भीषण गर्मी को लेकर मजाक किया।

रुबियो ने कहा, “आज यहां उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है, और मैं इस (प्रेस कॉन्फ्रेंस) को संक्षिप्त रखना चाहता हूं क्योंकि बहुत गर्मी है। मैं मियामी से हूं और वहां की गर्मी में बहुत फर्क होता है। समय क्या हुआ है? अब तक तो मौसम ठंडा हो जाना चाहिए था। मैं आपको यहां ज्यादा देर तक नहीं रोकना चाहता।” उनकी बात सुनकर वहां पर मौजूद लोग हंस पड़े।

इसके अलावा मार्को रुबियो ने कहा, “यह हमारे और भारत के बीच की इस महत्वपूर्ण साझेदारी की आधारशिला है, जो कि जैसा कि मैंने कहा, बेहद महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि मैं इन संबंधों को मजबूत करने और इन्हें और आगे बढ़ाने के लिए इस यात्रा पर आया हूं। हमें विश्वास है कि आने वाले महीनों में, हम दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास और मजबूती के बारे में और भी रोमांचक और नई घोषणाएं करेंगे।”

हम एक नई अमेरिका फर्स्ट वीजा नीति शुर कर रहे- मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “हम एक नई ‘अमेरिका फर्स्ट’ वीजा नीति शुरू कर रहे हैं जो उन व्यावसायिक पेशेवरों को प्राथमिकता देती है जो इन संबंधों को मजबूत करते हैं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, यह सुविधा केवल वीजा के लिए आवेदन करने वालों के लिए नहीं है। यह आप सभी अमेरिकियों के लिए भी है जो यहां काम करते हैं, इस मिशन के पुरुष और महिलाएं, जो अमेरिका के राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय सुरक्षा को आगे बढ़ाने में हर दिन सबसे आगे रहते हैं।

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच अच्छे संबंध- अमेरिकी विदेश मंत्री

मार्को रुबियो ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध हैं, जो पहले कार्यकाल से चले आ रहे हैं, जब राष्ट्रपति को यहां आने का मौका मिला था और यह दूसरे कार्यकाल में भी कायम है। आप उनके बीच का जुड़ाव साफ देख सकते हैं। नेताओं के बीच का जुड़ाव बेहद महत्वपूर्ण होता है। ये दोनों बेहद गंभीर नेता हैं, जो न सिर्फ अल्पकालिक बल्कि दीर्घकालिक लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं।”

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के दौरे पर हैं और शनिवार को उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास सेवा तीर्थ में मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है, जब भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां क्लिक कर पढे़ं पूरी खबर…