West Bengal News: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों के खिलाफ केंद्र की सख्त कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा, “बंगाल में मौसम बदल रहा है।” उन्होंने हालिया राज्य चुनावों के बाद राजनीतिक माहौल में बदलाव की ओर इशारा किया।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ‘सनातन चेतना और राम राज्य का जागरण’ कार्यक्रम के दौरान कहा, “मुर्शिदाबाद से लेकर पूरे प्रदेश में आप लोगों ने देखा कि किस तरीके से अत्याचार हुआ। हमारी देश की सुरक्षा को चैलेंज किया गया। पिछली सरकार ने बांग्लादेश के बॉर्डर को खुला छोड़ दिया। आज बंगाल में घुसपैठियों ने डेमोग्राफी को बदल दिया। जितने भी हमारे त्योहार हैं उसकी इजाजत नहीं मिलती थी। हमें हाई कोर्ट में जाना पड़ता था, बंगाल में एक राष्ट्रवादी डबल-इंजन सरकार की स्थापना हो गई।”
मौसम बदल रहा है- शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, “मैं मुख्यमंत्री होने के नाते ज्यादा बात तो नहीं बोल सकता हूं, थोड़ी बाध्यता हैं। लेकिन मेरा अभी एक महीना पूरा नहीं हुआ, 9 को मैंने संविधान को हाथ में लेते हुए शपथ ली, लेकिन मौसम बदल रहा है ना। आने वाले दिनों में मौसम और भी अच्छा होगा। आप अपने भाई के ऊपर पूरा भरोसा रखिए।”
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “क्योंकि हम भारत के बंगाल में हैं, इसलिए हमें अपने धर्म का पालन करने, अपनी संस्कृति को मानने और अपनी आस्था के रास्ते पर चलने की आजादी है। वरना, सोचिए हमारी क्या हालत होती। हम बांग्लादेश में हिंदुओं की मौजूदा हालत से वाकिफ हैं। देखिए तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बंगाल ने कितना कुछ सहा है।”
मैं पीएम मोदीका आभारी हूं- सीएम
सीएम ने आगे कहा, “मैं आभारी हूं कि पीएम मोदी का गंगोत्री को गंगासागर से जोड़ने का सपना अब सच हो गया है। मैं शुक्रगुजार हूं कि उत्तराखंड की पवित्र भूमि से लेकर सागर के तट तक का पूरा इलाका अब भगवा रंग में रंगा है और कमल खिल गया है। अब हमें काम करना है, निर्माण करना है, नया विकास करना है और सबकी भलाई सुनिश्चित करनी है।”
सारे गुंडे भाग गए- शुभेंदु अधिकारी
उन्होंने कहा, “भवानीपुर में क्या कमाल का काम हुआ। गांव के एक लड़के को चुना गया और वहां चमत्कार हुआ, मेरी जीत पक्की करने के लिए सब एकजुट थे, मैंने दो सीटों पर चुनाव जीता था। मैंने नंदीग्राम छोड़ दिया और भवानीपुर अपने पास रखा। आपने मुझे अपनाया है और मैंने आपके साथ एक रिश्ता बनाया है। हम सब मिलकर बंगाल, कोलकाता और भवानीपुर को ऊपर उठाने और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। सारे गुंडे भाग गए हैं, जो थोड़े-बहुत बचे हैं, उन्हें मुझ पर छोड़ दें। सब ठीक हो जाएगा।”
यह भी पढ़ें: बंगाल में KG से PG तक बदलेगा सिलेबस
आधी शताब्दी बाद पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन हो रहा है। राज्य सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति चालू की जा रही है। इसके तहत केजी (पूर्व प्राइमरी) से पीजी (स्नातकोत्तर) तक राष्ट्रवादी भारतीय इतिहास को प्राथमिकता दी जाएगी। मुगल इतिहास को हटा कर उसकी जगह शिवाजी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बारे में पढ़ाया जायेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
