दक्षिणी दिल्ली की अमर कालोनी से सामने आए IRS की बेटी की हत्या के मामले में अब तक हुई जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पता चला है कि 23 साल के आरोपी राहुल मीणा ने पहले IRS की 22 वर्षीय बेटी पर टेबल लैंप और पानी की बोतल से प्रहार किया। इसके बाद जब लड़की अचेत हो गई, तब उसने उसका रेप किया।
रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय IRS की बेटी सिविल सर्विस एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वह अपने घर की चौथी मंजिल पर बने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। प्रहार किए जाने के बाद जब वो बेहोश हो गई, तब राहुल उसके बाल पकड़कर उसे घसीटा हुआ चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर ले गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उसने लड़की के फिंगर प्रिंट्स के जरिए डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की। हालांकि जब लॉकर नहीं खुला तो उसने पेचकस का इस्तेमाल किया।
एक सूत्र ने बताया कि राहुल सुबह करीब 6.29 बजे राहुल छत पर बने कमरे में दाखिल हुआ। राहुल को देखते ही लड़की चिल्ला उठी। इसके बाद राहुल मीणा ने लड़की का मुंह बंद करने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो उसने उसे टेबल लैंप और पानी की बोतल से मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद राहुल मीणा ने कथित तौर पर लड़की के साथ रेप किया।
राहुल मीणा ने लड़की का फोन भी चुराया
सूत्र ने यह भी बताया कि हमले के बाद राहुल लड़की को घसीटते हुए सीढ़ियों से नीचे घर के अंदर ले गया। उसने अपनी खून से सनी पैंट उतारकर अलमारी में रखी पीड़ित के भाई की पैंट पहन ली। उन्होंने बताया कि घर के अंदर CCTV कैमरे लगे हुए थे, लेकिन वे काम नहीं कर रहे थे। एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि राहुल मीणा ने IRS के घर से 2.5 लाख रुपये की चोरी की। घर से निकलने से पहले राहुल मीणा ने बैग में रुपये रखे और लड़की का फोन अपनी जेब में रख लिया।
द इंडियन एक्सप्रेस को सूत्र ने बताया कि जब राहुल मीणा घर से निकलता, तब उसने इस तरह का दिखावा किया कि वो फोन पर बात कर रहा है। इसके बाद वह आस्था कुंज पार्क गया, जहां उसने मोबाइल फेंका। इसके बाद राहुल मीणा ने पालम रेलवे स्टेशन के लिए एक कार ली लेकिन फिर भी उसने ट्रेन मिस कर दी। यहां से वो एक ऑटो रिक्शा लेकर द्वारका गया, जहां 2500 रुपये देने के बाद वह एक होटल में गया। होटल में उसने डॉक्यूमेंट के रूप में उसने अपना आधार कार्ड दिया था। दिल्ली पुलिस ने द्वारका के होटल से ही राहुल मीणा को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: ‘पैसे के लिए किया’, IRS अधिकारी की बेटी की मौत के मामले में आरोपी का कोर्ट में कबूलनामा
राहुल मीणा ने कोर्ट में जज के सवाल के जवाब में कहा, “मुझसे गलती हो गई मैडम, लॉकर खोलने के लिए मृतक के फिंगरप्रिंट की जरूरत थी।” जज ने कहा, “तो आप अपराध स्वीकार कर रहे हैं, मैं इसे इकबालिया बयान नहीं मान रही हूं।” पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
