IRS की बेटी के मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि IRS की 22 साल की बेटी की हत्या के बाद आरोपी राहुल मीणा द्वारका के होटल में पहुंचा। यहां उसने दो हजार रुपये में रूम बुक किया और सबसे पहले एक क्विक कॉमर्स ऐप के जरिए एक टी-शर्ट ऑर्डर की। इसके बाद उसके बाद चिकन करी और रोटियां ऑर्डर की।

पुलिस पूछताछ में राहुल मीणा ने बताया कि युवती की हत्या के बाद वह आस्था कुंज पार्क गया, जहां उसने लड़की का मोबाइल फोन कूड़ेदान में फेंका और फिर यहां से कैब के जरिए पालम रेलवे स्टेशन पहुंचा। ड्राइवर ने उससे 600 रुपये देने के लिए कहा।

सूत्रों ने बताया कि राहुल मीणा सुबह करीब 8.17 बजे पालम रेलवे स्टेशन पहुंचा लेकिन उसकी ट्रेन मिस हो गई। इसके बाद वह ऑटो-रिक्शा के जरिए द्वारका के होटल पहुंचा, जहां उसने शाम साढ़े छह बजे तक 2000 रुपये में रूम बुक किया। उसने पुलिस को बताया कि कमरे का किराया 1500 रुपये था लेकिन होटल स्टाफ ने उससे 500 रुपये ज्यादा मांगे क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था।

अलवर में रेप के बाद चुराया मोबाइल फोन

द इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों ने यह भी बताया कि राहुल मीणा के पास एक दो सिम वाला मोबाइल फोन था, जो उसने अलवर में पीड़िता के घर से उसका रेप करने के बाद चुराया था। वह फोन का इस्तेमाल वाई-फाई के जरिए कर रहा था और गुरुग्राम में रहने वाले अपने कजिन से लगातार इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए संपर्क में था।

पुलिस को राहुल मीणा ने बताया कि उसका कजिन उसे इंस्टाग्राम पर इसलिए लगातार मैसेज भेज रहा था क्योंकि वो अपने परिवार को बिना बताए दिल्ली आया था और इसलिए उसके परिवार वाले चिंतित थे। सूत्रों ने बताया कि राहुल मीणा ने अपने कजिन को परिवार को यह आश्वस्त करने के लिए कहा कि वह ठीक है और रुपये वापस कर देगा। इसी दौरान साउथ ईस्ट दिल्ली जिले की पुलिस ने उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: छत के रास्ते एंट्री, टेबल लैंप से हमला, पढ़िए IRS की बेटी की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा (23) ने वारदात को अंजाम देने से पहले छत पर बने कमरे का दरवाजा खटखटाया, जहां युवती पढ़ाई कर रही थी। पूछे जाने पर उसने युवती से कहा कि उसके पिता (आईआरएस अधिकारी) ने उसके लिए कुछ भेजा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें