IRCTC New Website Beta Version: भारतीय रेलवे केटरिंग और पर्यटन निगम (IRCTC) ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए अपनी नई वेबसाइट का बीटा (Beta) वर्जन पेश कर दिया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस नए पोर्टल को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट बुक करने का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज़ और सुविधाजनक हो सके।

साल 2002 में शुरू हुई IRCTC की वेबसाइट वर्तमान दौर में भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में से एक है। वर्तमान में इस वेबसाइट के जरिए हर दिन औसतन करीब 14.5 लाख ट्रेन टिकट बुक किए जाते हैं, जो इसे देश का सबसे व्यस्त टिकटिंग पोर्टल बनाता है।

नए पोर्टल का डायरेक्ट लिंक

IRCTC की इस नई बीटा वेबसाइट को आप सीधे इस लिंक (https://www.irctc.co.in/eticket/) पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप IRCTC की पुरानी (मौजूदा) वेबसाइट पर हैं, तो वहां होमपेज पर दिए गए ‘NEW’ विकल्प पर क्लिक करके भी सीधे इस नए पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।

नई वेबसाइट से टिकट कैसे बुक करें?

नए पोर्टल का इंटरफेस बेहद आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना टिकट बुक कर सकते हैं-

  • अकाउंट लॉगिन करें : वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘Login’ बटन पर क्लिक करें। अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • सफर की जानकारी दर्ज करें : लॉगिन करने के बाद, ‘From’ में अपना शुरुआती स्टेशन और ‘To’ में गंतव्य स्टेशन का नाम डालें। अपनी यात्रा की तारीख चुनें, उपयुक्त कोटा या छूट का चयन करें और फिर ‘Search Trains’ पर क्लिक करें।
  • ट्रेन और सीट का चुनाव करें : अब आपके सामने उस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी। यहां आपको ट्रेन के प्रस्थान और आगमन का समय, कुल सफर का वक्त और सीट की स्थिति दिखाई देगी। अपनी पसंदीदा ट्रेन और क्लास चुनकर ‘Check Availability’ पर क्लिक करें और फिर ‘Book’ बटन दबाएं।
  • यात्रियों की जानकारी भरें : इसके बाद ‘Continue Booking’ पर क्लिक करें। नए पेज पर यात्रियों के नाम, उम्र, लिंग और अन्य जरूरी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें और पेमेंट पेज की ओर बढ़ें।
  • भुगतान करें और टिकट प्राप्त करें : पेमेंट पेज पर अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान का विकल्प चुनें। वेबसाइट पर नेट बैंकिंग, UPI (जैसे- Paytm, PhonePe), Razorpay, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। भुगतान सफल होते ही आपका ई-टिकट (e-ticket) जनरेट हो जाएगा।

गौरतलब है कि बीटा वर्जन का मतलब है कि वेबसाइट अभी टेस्टिंग फेज में है ताकि यूज़र्स के फीडबैक के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सके। बुकिंग के दौरान आपको पुराना इंटरफेस भी बैकअप के रूप में उपलब्ध मिलेगा, जिससे अगर किसी यात्री को दिक्कत हो, तो वे उसमें भी शिफ्ट हो सकें।

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में ‘सुहागरात’ के बाद अब पूजा-पाठ का वीडियो आया सामने, रेलवे ने सवाल पूछने वालों को पढ़ा दिए नियम- देखें वीडियो

चलती ट्रेन के कोच में एक शादीशुदा कपल जोड़े के लिए’सुहागरात’ की सजावट को लेकर उठा विवाद अभी थमा नहीं था कि एक और ऐसे ही मामले ने इंडियन रेलवे की भद्द पीटने का काम किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के सैलून कोच में पूजा-पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…