ईरान में इस समय हालात बहुत खराब हैं। अमेरिका और इजरायल वहां लगातार बमबारी कर रहे हैं। इस बीच मुंबई में मीडिया से बात करते हुए ईरान की अभिनेत्री एल्नाज़ नोरौज़ी ने कहा कि ईरान के स्कूलों में पहले बच्चों को अमेरिका की बर्बादी के बारे में सिखाया जाता है, फिर पढ़ाई शुरू होती है।
एल्नाज़ नोरौज़ी ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में कहा कि ईरान मेें महिलाओं के लिए कोई अवसर नहीं हैं। उन्होंने कहा, “अभी आप देखो वो क्या कर रहे हैं और मैं क्या कर रही हूं। क्योंकि मेरे लिए जर्मनी में अवसर हैं और यहां पर इंडिया में आकर… एक लोकतांत्रिक देश जिसने मुझे यहां आकर रहने दिया और वो भी अपने के तौर पर… जिसके लिए मैं हर दिन आभारी हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे यह पता है क्योंकि मैं ईरान में थी, मैंने देखा है कि कैसे हो सकता है और यह जो इधर है, वह कितना कीमती है क्योंकि मैं दमनकारी शासन में रही हूं, मैं दमनकारी शासन में पैदा हुई हैं। मैं ऐसे स्कूलों में गई हूं, जहां वे आपसे अमेरिका की बर्बादी के नारे लगवाते हैं और फिर पढ़ाते हैं।”
कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने तनाव घटाने की अपील की
कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों ने गुरुवार को अमेरिका-इजरायल और ईरान से तनाव कम करने की अपील की। इन दोनों नेताओं ने साथ में यह भी कहा कि ईरान को कभी भी न्यूक्लियर हथियार हासिल नहीं करने चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में एक मीटिंग के बाद कनाडा के पीएम कार्नी ने अल्बानिस के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम चाहते हैं कि युद्ध और तनाव कम हो। युद्ध में शामिल देशों के अलावा अन्य देशों को भी मिलकर शांति के लिए काम करना चाहिए।
अल्बानीज ने कहा कि दुनिया तनाव कम होते देखना चाहती है और चाहती है कि ईरान अपने हमलों की जगहों को फैलाना बंद करे। उन्होंने कहा कि खाड़ी देश इसमें शामिल नहीं हैं लेकिन उनपर हमले हो रहे हैं। जिन जगहों पर हमले हो रहे हैं, उनमें पर्यटक क्षेत्र भी शामिल हैं। हम चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार न हासिल करे।
यह भी पढ़ें: ईरानी शासन के भीतर से किसी का सत्ता संभालना ही सबसे बेहतर विकल्प- डोनाल्ड ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका-इजरायल का सैन्य अभियान समाप्त होने के बाद ईरानी शासन के भीतर से ही किसी व्यक्ति का सत्ता संभालना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
