इजरायली सेना ने सोमवार को दावा किया कि उसने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्लेन को नष्ट कर दिया।
रॉयटर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इजरायली सेना ने सोमवार को कहा कि उसने बीती रात में तहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अली खामेनेई द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमान को निशाना बनाया।
इजरायली सेना ने यह भी बताया कि इस विमान का इस्तेमाल सीनियर ईरानी अधिकारी और मिलिट्री से जुड़े टॉप लोग भी करते थे।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए क्लिक करें
‘अगर ईरान अपना रुख बदले तो हम युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार’
भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने सोमवार को कहा कि अगर ईरान अपना रुख बदलता है तो हम युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस समय वे ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण कर रहे हैं और ईरान बेहद मुश्किल स्थिति में है।
उन्होंने कहा, “अगर ईरान अपना रुख बदलता है और इजरायल को मान्यता देता है तो भविष्य ‘उज्ज्वल’ होगा।”
राजधानी नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इजरायल ने ”कूटनीतिक माध्यमों” से बातचीत की और अमेरिका तथा क्षेत्र के अन्य देशों में अपने साझेदारों से भी परामर्श किया।
उन्होंने कहा कि इस परामर्श में वह देश भी शामिल थे, जिनके साथ इजरायल के राजनयिक संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हम हमेशा कूटनीति के पक्षधर हैं। दुर्भाग्य से, कूटनीति के इतने प्रयास विफल हो गए कि हमें सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। हमें उम्मीद है कि हमारी सैन्य कार्रवाई के परिणामस्वरूप कूटनीति फिर से प्रासंगिक हो जाएगी।”
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का खामियाजा भुगत रहे गरीब
गैस की कमी का असर खाने की दुकानों पर भी दिख रहा है। दिल्ली के आईटीओ इलाके में एक दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण हर पराठे की कीमत 10 रुपये बढ़ा दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
