ईरान के विदेश मंत्री बिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आ सकते हैं। ईरान से सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को यह जानकारी दी। अगर ईरान के उप-विदेश मंत्री बिक्स समिट के लिए भारत आते हैं तो अमेरिका संग तनाव के बीच यह उनका पहला भारत दौरा होगा।

कब खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध के जल्द खत्म होने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि तेहरान अमेरिका के एक शांति प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो डील करना चाहते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बीते 24 घंटों में बहुत अच्छी बात हुई और यह बहुत संभव है कि वो डील करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्ध बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को सूत्रों के बताया कि इस प्रस्ताव से संघर्ष तो औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगा, लेकिन अमेरिका की दो प्रमुख मांगें… पहली, ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम निलंबित करे और दूसरी, होर्मुज जलमार्ग को फिर से खोल दे अनसुलझी ही रह जाएंगी।

ईरान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि तेहरान अमेरिकी प्रस्ताव पर जवाब देगा जबकि ईरान के सांसद इब्राहिम रज़ाई (संसद की शक्तिशाली विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता) ने अमेरिका के प्रस्ताव को हकीकत से बहुत दूर बताया।

युद्ध खत्म करवाने की घोषणा पर ज्यादा फोकस

ईरान – अमेरिका बातचीत का हिस्सा पाकिस्तान के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि बातचीत करने वालों को समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी दोनों पक्षों के बीच मतभेद बने हुए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता यह है कि अमेरिका-ईरान युद्ध हमेशा के लिए खत्म करने की घोषणा करें और बाकी मुद्दों पर तब बात हो सकती है जब वे सीधी बातचीत पर वापस आएं।”

यह भी पढ़ें: पेशावर में अमेरिका बंद करेगा अपना वाणिज्य दूतावास

अमेरिकी विदेश विभाग पेशावर में अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल को चरणबद्ध तरीके से बंद करने जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें