Delhi Metro station Closed list Today: सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सरकार ने दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के आदेश को वापस ले लिया है और रिवाइज कर 45 स्टेशन बंद रखने का नया अपडेट जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मेट्रो स्टेशन पूर्णत: बंद रखने के आदेश पर दोबारा विचार करने को कहा था।
इधर सड़क मार्ग को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन की भी जानकारी दी है।
अब 45 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली मेट्रो सर्विस (डीएमआरसी) ने अपने नए आदेश में कहा, सुरक्षा के मद्देनजर अब 45 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हालात का जायजा लेंगी और फिर उसे के अनुरूप जानकारी दी जाएगी।
आगे दिल्ली मेट्रो ने यह भी बताया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर, सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन अब बंद?
डीएमआरसी ने नए आदेश के मुताबिक, जनपथ, पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज़ खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाज़ार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इन्द्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आज़ादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला के मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद रहेंगे।
सड़क मार्ग भी हुआ डायवर्ट
राजधानी की कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह डायवर्जन मौजूदा हालात के आधार पर 10 अक्टूबर की सुबह 06:00 बजे से लागू होंगे।
कौन-कौन से मार्ग डॉयवर्ट?
पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, डायवर्जन किए गए मार्ग में शंकर रोड गोलचक्कर – वंदे मातरम ‘T’ पॉइंट (नई दिल्ली की ओर), धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस गोलचक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट), मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट, भैरों रोड – MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, मदरसा T-पॉइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस अंडरपास, मोती बाग फ्लाईओवर अंडरपास, रिंग रोड- सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट, अशोक रोड –जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर, विंडसर पैलेस गोलचक्कर, टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन गोलचक्कर, जय सिंह रोड –संसद मार्ग क्रॉसिंग,आउटर सर्कल कनॉट प्लेस- बाराखंबा रोड T-पॉइंट, गोल डाक खाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, जय सिंह रोड–अशोक रोड T-पॉइंट, RML अस्पताल गोलचक्कर, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग T-पॉइंट शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है, “अगर आप नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली होते हुए रेलवे स्टेशनों, ISBT या एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। आगे यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे गैर-जरूरी यात्रा न करें।”
आगे यह भी कहा गया, “ट्रैफिक मैनेजमेंट के उपाय बदलते रहते हैं और जमीनी हालात के आधार पर इनमें ढील दी जा सकती है या इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में ट्रैफिक अलर्ट से अपडेट होते रहे।”
यह भी पढ़ें: ‘पब्लिक इंटरेस्ट में मांगी गई परमिशन नहीं दी जा सकती, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को लिखा पत्र
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन करने जा रही है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस को सीजेपी ने 07 अक्टूबर को एक पत्र लिखा था, जिस पर अब दिल्ली पुलिस का जवाब आया है। पुलिस ने सीजेपी को कहा है कि जनहित के मद्देनजर उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दे सकती। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
