रतन टाटा के बंगले से भी मिलती है सादगी की झलक, ऊपर से नीचे तक करा रखा था सफेद पेंट
इस बंगले के बेसमेंट में एक पार्किंग बनायीं गयी है जिसमें 10 से ज्यादा कार पार्क की जा सकती है। साथ ही यहाँ पर घर में काम करने वाले लोगों के लिए क्वार्टर भी बनाया गया है।

रतन टाटा का नाम देश के बड़े और सम्मानित उद्योगपतियों में लिया जाता है। 1991 में टाटा ग्रुप की कमान संभालने वाले रतन टाटा ने कंपनी को दुनिया भर में अच्छी खासी पहचान दिलाई। रतन टाटा बड़े उद्योगपति होने के बावजूद सादगी पसंद इंसान माने जाते हैं। उनके रहन-सहन में भी यह झलकता है।
रतन टाटा ने 2008 में मुंबई के कोलाबा में एक बंगला बनवाया था। इस बंगले में बाहर से ऊपर से नीचे तक सफ़ेद पेंट ही कराया गया था।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 1240 वर्गमीटर में फैला यह बंगला तीन मंज़िला है। निचले हिस्से में एक बेडरूम, किचन, स्टडी रूम और एक लिविंग रूम है। वहीँ पहले फ्लोर पर एक सन डेक बनाया गया है।पहले फ्लोर पर दो बेडरूम भी मौजूद है।
सादगी से भरे इस घर में एक स्विमिंग पूल भी है जो घर के सबसे ऊपर वाले हिस्से में है। घर के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर स्विमिंग पूल के साथ साथ रतन टाटा का पर्सनल जिम भी है।
तीसरे फ्लोर पर एक लाउंज भी बनाया गया है। किताबों को काफी पसंद करने वाले रतन टाटा के लिए इस घर में एक लाइब्रेरी और स्टडी रूम भी मौजूद है। रतन टाटा की दिलचस्पी पढ़ने में है और इन दिनों उन्हें अपना यह शौक पूरा करने का वक़्त भी मिल रहा है।
रतन टाटा के बंगले के बेसमेंट में पार्किंग और स्टाफ क्वॉर्टर है। पार्किंग में 10-12 कारें पार्क की जा सकती हैं। टाटा मानवीय संवेदनाओं से भरे व्यक्ति हैं। इसका प्रमाण हाल में तब भी मिला जब वह अपने पुराने कर्मचारी का हाल-चाल लेने उनके घर पहुंच गए थे।