Indigo Plane Bomb Threat: लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार को बम की धमकी मिली। अधिकारियों के अनुसार, विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले मिले अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विमान की गहन जांच शुरू की गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद फ्लाइट निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी।
करीब 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली जाने वाली यह इंडिगो फ्लाइट सुबह 10:45 बजे रवाना होने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक, विमान के चालक दल को उड़ान में बम होने की सूचना मिली जिसके बाद एहतियातन विमान को एप्रन पर ही रोक लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन तलाशी अभियान शुरू किया।
समाचार एजेंसी पीटीआई को एक अन्य सूत्र ने बताया कि विमान के शौचालय से एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था। इसके बाद यात्रियों और कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।। हालांकि जांच में यह धमकी झूठी निकली।
अधिकारियों ने बताया कि विमान की पूरी जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, आगे की कानूनी और सुरक्षा प्रक्रियाएं जारी हैं। खबर लिखे जाने तक उड़ान रवाना नहीं हो सकी थी।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए।
एअर इंडिया क्रैश का एक साल, एकमात्र जीवित बचे यात्री का दर्द
कुछ कहानियां किसी दिलचस्प बातों से शुरू होती हैं और कुछ ठोस तथ्यों से। लेकिन यह कहानी सिर्फ एक नंबर और एक अक्षर से शुरू होती है — 11A। शुक्रवार को एअर इंडिया विमान दुर्घटना को एक साल पूरा हो रहा है, लेकिन हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास आज भी उस दिन की भयावह यादों से उबर नहीं पाए हैं। वह कहते हैं, “मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से सामान्य हो पाऊंगा। जो कुछ मैंने झेला है और जो कुछ खोया है, उसके साथ मुझे जिंदगी भर जीना होगा।”
