इंडिगो विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, फ्लाइट को हाईजैक की धमकी मिली थी। बताया जा रहा है कि विमान कुवैत से दिल्ली जा रहा था, लेकिन बीच उड़ान ही बम और हाईजैक की धमकी मिली। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को इसके इनपुट मिले, एहतियातन बरतते हुए फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

अधिकारियों ने क्या एक्शन लिया?

इस फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही विमान अहमदाबाद में लैंड हुआ, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनकी जांच भी हुई। असल में सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी पहले ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे, ऐसे में ही जैसे ही विमान लैंड हुआ, तुरंत एक्शन लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी गई।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कैसै हैं हालात?

अभी के लिए हालात पूरी तरह सामान्य हैं और फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अब यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह से किसी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। ज्यादातर मामलों में ये सभी धमकियां अफवाह निकल जाती हैं। पिछले साल भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब लगातार ही विमानों को ऐसी धमकी मिल रही थीं।

पिछले साल भी कई फ्लाइट को मिली धमकियां

वैसे ऐसा नहीं है कि सिर्फ धमकियों की वजह से ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हो रही हो, इससे पहले भी कई दूसरे कारणों की वजह से फ्लाइट की आपतकालीन लैंडिंग हुई है। कभी तकनीकी खराबी, कभी मौसम का हवाला, लेकिन तमाम एयरलाइन्स इस चुनौती से जूझ रही हैं।