सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हूती विद्रोहियों के हमले के बाद भारत में इंडिगो और अकासा एयर ने अपनी हवाई सेवा पर लगी रोक को 17 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इंडिगो और अकासा एयर ने अपनी अलग-अलग ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है जिसमें पैसेंजर्स के लिए जरूरी जानकारी है।
मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सऊदी अरब में बदलते हालात की वजह से रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स 17 अक्टूबर तक कैंसिल रहेंगी। इंडिगो ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि वह एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस चैक करके निकलें।
इंडिगी को ट्रैवल एडवाइजरी
इंडिगो ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि वह बुकिंग के समय दी गई कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए समय-समय पर अपडेट शेयर कर रही है। एयरलाइन की ओर से यह भी कहा गया है कि उसकी सपोर्ट टीमें पैसेंजर्स की मदद के लिए हर वक्त उपलब्ध है। इंडिगो ने कहा है कि आपकी सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हम सेफ ऑपरेशन पक्का करने के लिए संबंधित अथॉरिटीज के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रहे हैं।
अकासा एयरलाइन की ट्रैवल एडवाइजरी
अकासा एयर ने भी मिडिल ईस्ट में बढ़ते सिक्योरिटी हालात और सेफ फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़े रिस्क का हवाला देते हुए रियाद और जेद्दा से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अकासा एयरलाइन ने 13 अक्टूबर जारी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा कि जिन पैसेंजर्स पर इसका असर पड़ा है वह पूरे रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं जो सात दिनों के अंदर पेमेंट के ओरिजिनल सोर्स में क्रेडिट कर दिया जाएगा। इसके अलावा यात्री अपनी यात्रा को रीशेड्यूल भी कर सकेत हैं।
इन एयरलाइंस ने भी रोक दी सेवा
सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक न सिर्फ इंडिगो और अकासा ने लगाई है बल्कि अन्य एयरलाइंस ने भी अपनी सेवा को रोक दिया है। रियाद एयरपोर्ट आने जाने वाली दूसरी फ्लाइटों को भी रोक दिया गया है। एयर इंडिया, फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा ग्रुप और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपनी विमान सेवाओं को रोक दिया है।
भारत ने की थी हमले की निंदा
भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को रियाद एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले की निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों और उनके इस्तेमाल वाली जगहों को बार-बार निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसे हमले तुरंत बंद होने चाहिए।
रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में मारे गए 13 लोग
बता दें कि इंडिगो और अकासा एयरलाइन ने बीते रविवार को रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले के बाद अपनी सेवाओं पर रोक लगाई है। यह हमला सऊदी अरब पर अब तक का सबसे बड़ा हमला था। इस एयरस्ट्राइक में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 11 के करीब लोग घायल बताए गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी हूती विद्रोहियों ने ली थी।
यह भी पढ़ें: रियाद अटैक: एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे उमराह यात्री, तभी मिसाइल ने मचाई तबाही; देखें CCTV फुटेज
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा हमला हुआ। ईरान से जुड़े हूतियों ने इस हमले को अंजाम देते हुए एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया। इस अटैक में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिसमें कि एक भारतीय नागरिक भी शामिल है जबकि 300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
