भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है। सोमवार को अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में भट्टी के नेटवर्क के लिए काम करने वाले करीब 253 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। यह कार्रवाई 14 राज्यों में कई गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और निगरानी उपकरण भी बरामद किए हैं।

अधिकारियों का दावा है कि बरामदगी में कथित तौर पर IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और CCTV कैमरे शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाना था। इस सामान के इस्तेमाल के लिए सीमा पार से इशारे का इंतजार किया जा रहा था।

शहजाद भट्टी का नेटवर्क खत्म- अमित शाह

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI के सपोर्ट वाले आतंकी ग्रुप शहजाद भट्टी नेटवर्क को खत्म कर दिया और 200 से अधिक ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है।

आतंकी साजिश नाकाम- शाह

शाह के मुताबिक, इस गिरफ्तारी के बाद सीमा पार से रची जा रही आतंकी हमलों की साजिश भी नाकाम हुई है। शाह ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की मिसाल है।

सबसे अधिक गिरफ्तारियां यूपी में

अधिकारियों के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क के सबसे अधिक ऑपरेटिव यूपी से गिरफ्तार हुए हैं। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 62, हरियाणा में 52, दिल्ली में 51, पंजाब में 44, राजस्थान में 15, महाराष्ट्र में आठ, उत्तराखंड में पांच, कर्नाटक, गुजरात और बिहार में तीन-तीन, और तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और केरल में दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के अनुसार, 12 अगस्त को राज्य पुलिस के साथ मिलकर देशभर में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया जिसका मकसद स्वतंत्रता दिवस के आसपास SBN से जुड़े कथित नेटवर्क की गतिविधियों और संभावित खतरनाक हमलों को रोकना था।

MHA के प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्रवाई एक रियल-टाइम इंटेलिजेंस-शेयरिंग सिस्टम के जरिए कोऑर्डिनेट की गई और इसके चलते दिल्ली और कर्नाटक में नई FIR दर्ज की गईं।”

कौन है शहजाद भट्टी?

पिछले कुछ सालों से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिर दर्द बन चुका शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कथित कुख्यात गैंगस्टर, कारोबारी और स्वयंभू धर्म का समर्थक बताने वाले शख्स है। 45 साल का भट्टी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की कई जांचों के केंद्र में है। एजेंसियों का आरोप है कि खुद को न गैंगस्टर और न ही माफिया बताने वाला यह शख्स अब सीमा पार अपराध और आतंक से जुड़े नेटवर्क का अहम हिस्सा बन चुका है।

शहजाद भट्टी नेटवर्क कथित तौर पर पाकिस्तान-बेस्ड ISI-सपोर्टेड टेरर सिंडिकेट है जो ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों, टारगेटेड किलिंग और पुलिस, डिफेंस और धार्मिक जगहों की निगरानी से जुड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि नेटवर्क ने कथित तौर पर जासूसी के लिए CCTV कैमरे लगाने और जासूसी करने के लिए लोकल लोगों को पैसे दिए थे।

यह भी पढ़ें: कौन है शहजाद भट्टी? सोशल मीडिया स्टार से भारत के मोस्ट-वांटेड अपराधी तक, पढ़ें पूरी कहानी

शहजाद भट्टी एक ऐसा नाम है जिसने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की बीते कुछ वर्षों से परेशानी बढ़ा रखी है। करीब 45 साल का भट्टी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की कई जांचों के केंद्र में है। एजेंसियों का आरोप है कि खुद को न गैंगस्टर और न ही माफिया बताने वाला यह शख्स अब सीमा पार अपराध और आतंक से जुड़े नेटवर्क का अहम हिस्सा बन चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर…