गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 908 समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 15 जुलाई तक 18262 फेरे लगाएंगी। इनमें से 11294 फेरे अधिसूचित किए जा चुके हैं। शेष सेवाओं को जल्द अधिसूचित कर दिया जाएगा। इस बार मध्य रेलवे में 3082 फेरे, पूर्व मध्य रेलवे में 2711 फेरे और उत्तर पश्चिम रेलवे में 2245 फेरे की सुविधा मिलेगी।
इन जोन में सबसे अधिक ट्रेन के फेरों की सुविधा मिलेगी। जबकि अन्य जोन के लिए भी जरूरत के आधार पर ट्रेन चलाई जा रही हैं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि 15 जुलाई तक की इनमें से 660 ट्रेनों को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है। इनमें 11294 फेरे शामिल हैं। इनमें दक्षिण मध्य रेलवे ने 124 ट्रेन (1184 फेरे) को मंजूरी और 76 ट्रेन (324 फेरे) को अधिसूचित किया।
वहीं पश्चिम रेलवे ने 106 ट्रेन (2078 फेरे) को मंजूरी और 92 ट्रेन (1667 फेरे) को अधिसूचित, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेन (2245 फेरे) को मंजूरी व 62 ट्रेन को अधिसूचित किया। उत्तरी रेलवे ने 76 ट्रेन (2090 फेरे) व 56 ट्रेन (1535 फेरे) की सूचना जारी कर दी।
मध्य रेलवे ने 74 ट्रेन (3082 फेरे) को मंजूरी और 70 ट्रेन (2238 फेरे) की सूचना जारी की। दक्षिणी रेलवे ने 72 ट्रेन (558 फेरे) को मंजूरी व 38 ट्रेन (133 फेरे) की सूचना जारी कर दी। इसके अलावा अन्य जोन में भी फेरे की सुविधा शुरू की गई है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में चलने वाली विशेष ट्रेन से यात्रियों को फायदा होगा। उनका कहना है कि इन ट्रेनों की मदद से गर्मी की छुट्टियों में होने वाली भीड़ के दौरान यात्रियों को कम परेशानी होगी।
यह भी पढ़ें – रेलवे चलाएगा 2100 समर स्पेशल ट्रेनें, महाराष्ट्र-यूपी के लोगों का सफर होगा आसान
सेंट्रल रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को मैनेज करने के लिए 2100 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ये स्पेशल ट्रेन सर्विस 15 अप्रैल से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेंगी। इनमें से 735 ट्रेनों को अनारक्षित जबकि 624 ट्रेनों को आरक्षित सर्विसेज के तहत चलाया जाएगा। सेंट्रल रेलवे ने X (Twitter) पर समर स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी यह जानकारी साझा की। पूरी खबर पढ़ें…
