scorecardresearch

Railway TTE: बिना टिकट यात्रियों को दूर से ही पहचान लेती हैं यह TTE! कर चुकी हैं 1 करोड़ से ज्यादा की वसूली

तीन टिकट जांच कर्मचारियों ने अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान जुर्माने के रूप में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की।

railway TTE| indian railways
TTE रोजलीन अरोकिया मैरी ने यात्रियों से 1 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला (Source- Twitter/ @RailMinIndia)

दक्षिणी रेलवे में तैनात चीफ टिकट इंस्‍पेक्‍टर रोजलीन अरोकिया मैरी ने यात्रियों से 1 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। TTE ने यह जुर्माना बिना टिकट यात्रा करने वाले या अनियमित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों से लिया। वह एक करोड़ रुपए की पेनल्‍टी वसूलने वाली पहली महिला रेलवे कर्मचारी हैं।

महिला TTE ने यात्रियों से वसूला 1 करोड़ का जुर्माना

यात्रियों से 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूलने वाली पहली महिला टिकट चेकिंग स्टाफ की केंद्रीय रेल मंत्रालय ने भी प्रशंसा की है। दक्षिण रेलवे की मुख्य टिकट निरीक्षक रोजलीन अरोकिया मैरी ने अनियमित या बिना टिकट यात्रियों से 1.03 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मैरी द्वारा यात्रियों से जुर्माना वसूलने की तस्वीरें साझा की गईं। इन तस्वीरों में अपने काम में मगन मैरी को जुर्माना वसूलते और प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सवार यात्रियों से टिकट की जांच करते देखा जा सकता है।

रेल मंत्रालय ने की सराहना

रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, “अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए दक्षिण रेलवे की CTI (मुख्य टिकट निरीक्षक) श्रीमती रोज़लीन अरोकिया मैरी, भारतीय रेलवे के टिकट-जांच कर्मचारियों के बीच अनियमित / बिना टिकट वाले यात्रियों से 1.03 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने वाली पहली महिला बन गई हैं।”

रेल मंत्रालय के ट्वीट करते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लग गई। एक यूजर ने कमेंट किया, “हमें अपने भारत को महाशक्ति बनाने के लिए ऐसी और चुनौतीपूर्ण और समर्पित महिलाओं की जरूरत है। बधाई हो रोजलीन।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “रोज़लीन, मुझे तुम्हारा दोस्त होने पर गर्व है। आपको जानकर मैं आपकी उपलब्धि से हैरान नहीं हूं। यह अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और ईमानदारी को दर्शाता है।” एक तीसरे उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, “बधाई हो, महोदया! अच्छी तरह से किया काम!” एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “मुंबई में मैरी की बहुत जरूरत है क्‍योंकि कई लोग महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्‍बे में सफर करते हुए दिख जाते हैं।”

तीन TTE ने की एक करोड़ से ज्यादा की वसूली

वहीं, दक्षिण रेलवे ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि तीन टिकट जांच कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान जुर्माने के रूप में एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर इतिहास रच दिया। चेन्नई मंडल के उप मुख्य टिकट निरीक्षक एस नंद कुमार ने जुर्माना के रूप में 1.55 करोड़ रुपये और वरिष्ठ टिकट परीक्षक शक्तिवेल ने 1.10 करोड़ रुपये एकत्र किए।

पढें राष्ट्रीय (National News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 23-03-2023 at 18:36 IST
अपडेट