Indian LPG Tanker Crossed Hormuz: पश्चिम एशिया संकट के चलते होर्मुज जलमार्ग पर ईरान और अमेरिका ने अलग-अलग नाकाबंदी कर रखी है। इस बीच ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट बताती है कि भारत से जुड़ा एलपीजी टैंकर वाला जहाज होर्मुज जलमार्ग से गुजरा है। मार्शल द्वीप समूह के झंडे वाले जहाज सर्वशक्ति में लगभग 45000 टन एलपीजी है।
यह भारतीय एलपीजी टैंकर ईरान के लारक और केशम द्वीपों से गुजरने के बाद ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर चुका है। यह कार्गों आम तौर पर घरेलू गैस के सिलेंडर वाली एलपीजी को ही ढोने में इस्तेमाल होता है।
लंबे वक्त गुजरा कोई भारतीय जहाज
ब्लूमबर्ग रिपोर्ट बताती है कि ईरान-अमेरिकी नाकाबंदी के चलते जलमार्ग का यातायात पूरी तरह से बाधित था। ऐसे वक्त में भारतीय जहाज पहली बार इस जलमार्ग से गुजरा है। बता दें कि यह विशाल जहाज आम तौर पर फारस की खाड़ी और भारतीय बंदरगाहों के बीच परिचालन करता है।
इस जहाज का गंतव्य स्थान भारत ही है। इसमें भारतीय नागरिक चालक दल के सदस्य हैं, जो संघर्ष के दौरान जोखिम को कम करने के लिए जहाजों द्वारा अक्सर उठाया जाने वाला एक कदम है। बता दें कि भारत तेल का तीसरा और एलपीजी का सबसे बड़ा आयातक देश है, वह वर्तमान में सप्लाई चेन की परेशानियों का सामना कर रहा है
एलपीजी को लेकर सतर्क भारत सरकार
फरवरी के अंत में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद से नई दिल्ली ने एलपीजी कार्गो की आवाजाही को प्राथमिकता दी है। भारतीय बंदरगाहों को ऐसे जहाजों के आगमन और माल उतारने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही घरेलू उत्पादन भी बढ़ाया गया है। हालांकि, होर्मुज के रास्ते सामान्य आवाजाही को बहाल करने के प्रयासों को कई झटके लगे हैं।
अप्रैल में ईरान ने संक्षेप में संकेत दिया कि मार्ग खुला है लेकिन फिर उसकी सेना ने पार करने की कोशिश कर रहे जहाजों पर गोलीबारी की, जिससे कई जहाजों को वापस लौटना पड़ा। उस वक्त से होर्मुज से यातायात सीमित ही रहा है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में 60% की वृद्धि हुई है और यह 54,000 टन तक पहुंच गया है, जबकि खपत घटकर 80,000 टन प्रति दिन हो गई है।
डोनाल्ड ट्रंप बोले- हमने ईरान के कई जहाजों पर कब्जा किया
अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों को ब्लॉक किए जाने के बाद से होर्मुज जलमार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है। यहां से गुजर रहे कई ईरानी जहाजों को अमेरिकी नेवी ने जब्त भी किया है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी नेवी ‘पाइरेट्स’ की तरह काम कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…
