PM Modi-Donald Trump Phone Call: ईरान युद्ध को लेकर 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन वार्ता हुई थी। इसको लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस फोन कॉल में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी शामिल थे। अब भारत सरकार ने इन सारे दावों का खंडन कर दिया है, और सभी रिपोर्ट को गलत बताया है।

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को संयुक्त रूप से हमला किया था। इस युद्ध की शुरूआत के बाद पहली बार राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत थी। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि अरबपति एलोन मस्क भी दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में शामिल थे।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हमने पूरी स्टोरीज देखी हैं। 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई थी।” उन्होंने आगे कहा, “जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है, इसने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया।”

न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया था एलन मस्क के शामिल होने का दावा

बता दें कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स ने अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा था कि एलन मस्क दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में शामिल हुए थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया, “मंगलवार को एलन मस्क ने भारत के राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत में भाग लिया, जो युद्धकालीन संकट के दौरान दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई बातचीत में एक निजी नागरिक की असामान्य उपस्थिति थी।”

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

ट्रंप से बातचीत के बाद एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा था कि दोनों पक्षों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को “खुला, सुरक्षित और सुलभ” रखने का आह्वान किया और क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति पर भारत के रुख को दोहराया।

यह भी पढ़े: मिसाइल का मलबा बना जानलेवा, अबू धाबी में इंटरसेप्ट होने के बावजूद 5 भारतीय घायल

israel-iran war | latest news | live news | hindi news |
मिसाइल का मलबा गिरने से 5 भारतीय घायल (Image Source: Express)

इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान कई खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल है। दरअसल यूएई में अमेरिकी बेस है और यही से अमेरिका हमले कर रहा है। युद्ध की शुरुआत से ही ईरान के निशाने पर यूएई के कई बड़े शहर हैं। शनिवार को अबू धाबी के खलीफ़ा इकोनॉमिक ज़ोन (KEZAD) के पास एक बैलिस्टिक मिसाइल हमला हुआ। हालांकि एयर डिफेंस से इसे रोक लिया गया। मिसाइल को रोके जाने के बाद उसके मलबे की चपेट में आने से पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर…