इंडियन आर्मी की बड़ी कामयाबी, दुनिया की सबसे कठिन पेट्रोल एक्सरसाइज में जीता गोल्ड मेडल
इंडियन आर्मी के गोरखा राइफल के जवानों ने दुनिया के सबसे कठिन अभ्यास में गोल्ड मेडल जीता।

इंडियन आर्मी के गोरखा राइफल के जवानों ने दुनिया के सबसे कठिन अभ्यास में गोल्ड मेडल जीता। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, टीम 2/8 गोरखा को कैम्ब्रियन गश्त की एक्सरसाइज में गोल्ड मेडल मिला है। यह एक्सरसाइज ब्रिटिश आर्मी द्वारा करवाई गई थी। वेल्स की ब्रिटिश आर्मी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी थी। वीडियो में भारतीय सेना के लोगों को मेडल लेते हुए दिखाया गया है। 8 गोरखा राइफल की दूसरी बटालियन के 8 जवानों को मेडल मिला है। वेल्स की ब्रिटिश आर्मी ने ट्वीट में लिखा गया, ‘2nd Btn 8 Gorkha Rifles के जवानों को #CambrianPatrol में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।’ मेडल मिलने के बाद गोरखा जवानों ने अपना परंपरागत हथियार खुखरी ब्रिटिश सेना के जवानों को सौंपा था।
ब्रिटिश आर्मी द्वारा हर साल Cambrian Patrol (कांब्रेन पेट्रोल) करवाया जाता है। इसमें हिस्सा लेने वालों को कठिन से कठिन टास्क दिए जाते हैं। इसमें वेल्स के कांब्रेन पहाड़ पर कई सारे टास्क करने होते हैं। दिए गए सभी टास्क 48 घंटों में पूरे करने होते हैं। लेकिन ब्रिटिश आर्मी वाले इसके लिए कुछ सामान मुहैया नहीं करवाते। बल्कि हिस्सा लेने वाली टीम को अपनी पूरी किट खुद लेकर जानी होती है।
Cambrian Patrol कोई कंपीटीशन नहीं है। सोना (75 प्रतिशत), सिल्वर (65-74 प्रतिशत) और ब्रॉन्ज (55-64 प्रतिशत) मेडल मुकाबले में मिले प्वाइंट पर दिए जाते हैं। जिन देशों की आर्मी 55 प्रतिशत से कम स्कोर कर पाती है उसे सिर्फ सर्टिफिकेट दिया जाता है।
Congratulations to 2nd Btn 8 Gorkha Rifles on their gold medal at #CambrianPatrol. Consistently superb. @adgpi @timesofindia @BritishArmy pic.twitter.com/E817CHZE6H
— Army Wales (@Army_Wales) October 21, 2016