India Lockdown: यूपी में 15 जिले सील, अलग-अलग जगहों पर चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट
पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी ने कहा है कि वे लॉकडाउन बढ़ाने के लिए पीएम मोदी को खत भी लिखने के लिए तैयार हैं।

Coronavirus Updates: कोरोनावायरस के चलते देश में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए कई राज्य सरकारों और नेताओं ने केंद्र से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की अपील की है। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों को पूरी तरह से सील किया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर प्रमुख गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि आगरा में 22 , गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोज़ाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं।
वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी से साफ तौर पर लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी कहा कि अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की बात दोहराई। अब पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केंद्र के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले के समर्थन में पत्र लिखने के लिए भी तैयार है।
दुनियाभर में कोरोना वायरस से जुड़ी लाइव जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने पहले कहा था कि राज्य से अगले हफ्ते तक लॉकडाउन हटा लिया जाएगा, लेकिन मंगलवार को उन्होंने बयान बदलते हुए कहा कि स्थिति के अनुरूप ही लॉकडाउन की अवधि तय होगी।
Coronavirus in India LIVE Updates
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में ऐलान किया था कि पूरे देश को 25 मार्च से 15 अप्रैल तक 21 दिन के लिए लॉकडाउन लागू होगा। अब यह लॉकडाउन खत्म होने में सिर्फ 7 दिन ही बचे हैं। ऐसे में सरकारें अपने स्तर पर भी लॉकडाउन पर तैयारी में जुट गई हैं।
Highlights
1. थाना - हसनगंज , त्रिवेणी नगर में खजूर वाली मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र2. थाना - वजीरगंज में मोहम्मदी मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र3. थाना कैसरबाग में फूलबाग मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र4. थाना - कैसरबाग में नजरबाग मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र5. आई०आई०एम० पॉवर हाउस के निकट, थाना - मड़ियांव का आंशिक क्षेत्र6. थाना - तालकटोरा में पीर बक्का मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र7. थाना कैण्ट में मस्जिद अलीजान के आस-पास का क्षेत्र8. थाना - गुडम्बा में रजौली मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र9. खुर्रमनगर में अलीना एन्क्लेव का आंशिक क्षेत्र10. इन्दिरा नगर में डॉ० इकबाल अहमद क्लीनिक , मेट्रो स्टेशन , मुंशी पुलिया का आंशिक क्षेत्र11. विजय खण्ड , गोमती नगर का आंशिक क्षेत्र12. थाना - सआदतगंज में मोहम्मदिया मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र
कोलकाता पुलिस के मुताबिक बुधवार को दोपहर 12 बजे तक सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए कोलकाता पुलिस ने 240 लोगों को गिरफ्तार और कुल 38 वाहन ज़ब्त किए।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि महाराष्ट्र में अभी भी सामुदायिक प्रसारण नहीं है। धारावी जैसी जगहों पर लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा। मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे शहरों में पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं।मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क अनिवार्य किए जा रहे हैं।
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने हंदवाड़ा और श्रीनगर पुलिस ने कोविड-19 के मद्देनजर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के आदेशों का उल्लंघन करने पर 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार और 6 वाहनों को ज़ब्त किया।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को 4,072 तक पहुंच गई। वहीं सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपने शीर्ष कमांडरों को निर्देश दिया है कि वह संघीय और प्रांतीय सरकारों को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से सहायता करें। देश में इस वायरस से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार तक कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,072 तक पहुंच गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 208 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई। वहीं 25 की हालत नाजुक बनी है। देश में अब तक 42,159 टेस्ट हुए हैं। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य पंजाब है और यहां कम से कम 50 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
इन 15 जिलों के हाॅटस्पाॅट्स में विशेष जनसहयोग लेकर 100 प्रतिशत लाॅकडाउन का पालन करना होगा। जो थोड़ी बहुत रियायत थी, वह रियायत नहीं रहेगी।लाउडस्पीकर का प्रयोग करके विशेष रूप से सूचना दी जाएगी, जरूरत पड़ेगी तो पुलिस ड्रोन्स का भी इस्तेमाल करेगी, इन क्षेत्रों में जो बैंक हैं या राशन की दुकानें हैं उन्हें अभी फिलहाल 15 तारीख तक नहीं खोला जाएगा
नोएडा के डीएम ने बयान जारी कर बताया कि आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर सिटी में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3 और बस्ती में 3 चिन्हित हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1, लखनऊ में 8 बड़े और चार छोटे हॉटस्पॉट को चिह्नित किया गया है।
पीएम मोदी आने वाले 11 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग के बाद कहा कि सरकार कोरोनावायरस के खतरे से निपटने के लिए लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे भी बढ़ा सकती है।
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बुधवार (8 अप्रैल, 2020) को एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश के 15 जिलों को 15 अप्रैल तक सील करने का निर्णय लिया है। सील किए गए जिलों में आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, बरेली, शामली, बुलंदशहर, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, सीतापुर, महराजगंज, सहारनपुर, फिरोजाबाद जैसे जिले शामिल हैं। राज्य के ये जिले घातक कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं।
मुंबई में लॉकडाउन के नियम 30 अप्रैल तक लागू रह सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर शहर में कोरोनावायरस के फैलाव की जांच करने में जुटे हैं। ऐसे में लॉकडाउन की तारीख आगे बढ़ सकती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से कोरोनावायरस और लॉकडाउन के मुद्दे पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के साथ कोरोनावायरस और लॉकडाउन के मुद्दे पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा बात की। चर्चा में राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय और शिवसेना के संजय राउत समेत कई नेता शामिल हुए।