विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को बताया कि भारत फरवरी 2022 से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में वकालत से आगे बढ़कर इसमें शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत, रूस और यूक्रेन दोनों के साथ बातचीत कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा था कि भारत ने पहली बार युद्ध खत्म करने के लिए एक पूरा और बड़ा प्रस्ताव रखा है।

जयशंकर ने कहा, “आज हम एक बुरी लड़ाई देख रहे हैं। उस लड़ाई पर हमारी राय बहुत साफ रही है कि हम इस लड़ाई का अंत देखना चाहते हैं और हमारा मानना है कि इसके लिए बातचीत और डिप्लोमेसी की जरूरत होगी। इस बारे में बातचीत होनी चाहिए। हम कई सालों से इसकी वकालत कर रहे हैं, और हाल के महीनों में हम वकालत से थोड़ा और ज़्यादा शामिल हुए हैं। इसलिए इस बारे में हमारी रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत हो रही है। हम मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआत ब्लैक सी में शिपिंग की सुरक्षा के मुद्दे से कर रहे हैं, लेकिन उससे आगे जाकर खाद्य एक्सपोर्ट, एनर्जी एक्सपोर्ट, नॉन-अटैक की संभावनाओं पर दोनों की कुछ तुरंत की चिंताओं को भी कवर कर रहे हैं। तो अभी ये बातचीत चल रही है।”

भारत-रूस के बीच बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं- जयशंकर

एस जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक रूप से बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं, खासकर 1950 के दशक से और वह इतिहास भुलाया नहीं गया है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए रूस और उससे पहले सोवियत यूनियन एक ऐसा देश था जो कई तरह से हमारे साथ खड़ा रहा, जब हमारी सुरक्षा, जब हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता खतरे में थी। ऐसे समय में, जब, आप जानते हैं, दुनिया के ज़्यादातर लोग हमारे बगल में एक मिलिट्री शासन का समर्थन करना पसंद करते थे, रूस एक ऐसा देश था जिसके साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। आज, रिश्ता उससे भी आगे बढ़ गया है।”

जयशंकर ने कहा कि आप जानते हैं यह फिर से है, दुनिया बदल गई है। हम बदल गए हैं। उन्होंने कहा, “हमारे अपने रिश्ते वैसे नहीं हैं जैसे 70 और 80 के दशक में थे। रूस के साथ भी ऐसा नहीं है। तो, किसी भी रिश्ते की तरह यह रिफ्रेश होता है। इसमें बदलाव होता है। नए मुद्दे आते हैं। पुराने मुद्दे कभी-कभी रीबैलेंस हो जाते हैं। तो आज यह बहुत ज़्यादा एक इकोनॉमिक रिश्ता भी है। तो इसमें एक मिलिट्री हिस्सा है। एक न्यूक्लियर हिस्सा है। स्पेस के मुद्दे हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच काफी ट्रेड और इन्वेस्टमेंट है और बेशक, एनर्जी और रिसोर्स भी हैं। तो कोई भी देश, जब आप किसी दूसरे देश को देखते हैं, तो आप उसे हमारे अनुभवों से आंकते है।”

जयशंकर ने आगे कहा, “मेरा नज़रिया भारत के अनुभव पर आधारित होना चाहिए। यूरोप अपना फैसला यूरोप के अनुभव के आधार पर करेगा। भारत अपना फैसला भारत के अनुभव के आधार पर करेगा। तो भारत का अनुभव सच कहूं तो, काफी पॉजिटिव और लगातार पॉजिटिव रहा है।”

पुतिन ने क्या कहा था?

1 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार झगड़े को खत्म करने के बारे में सवाल उठाते हैं और उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं। उस दिन बाद में कीव में रिपोर्टर्स से बात करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबिहा ने कहा था, “हमारे पास चार प्रपोज़ल हैं। सबसे बड़ा प्रपोज़ल भारत का है। पहली बार, भारत ने कोई रोल निभाने की अपनी इच्छा दिखाई है।”

उन्होंने कहा कि यूक्रेन ब्लैक सी में एनर्जी और एग्रीकल्चरल ट्रूस के लिए तैयार है, और लाइन ऑफ कॉन्टैक्ट पर बिना शर्त सीजफ़ायर पर भी विचार कर रहा है। भारत के अलावा यूक्रेन को तुर्की, इजिप्ट और अमेरिका से भी पॉसिबल सीजफ़ायर के प्रपोज़ल मिले हैं।” सिबिहा के मुताबिक यूक्रेन इस शर्त पर सीजफ़ायर के लिए राज़ी होगा कि इसमें न सिर्फ़ कॉम्बैट ऑपरेशन शामिल हों, बल्कि एनर्जी और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का अंत भी हो, साथ ही ब्लैक सी की स्थिति भी ठीक रहे।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच में खड़ा यह शख्स कौन है?

नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट का आयोजन किया गया। इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हुए। समिट में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के नेताओं से मिले, तो एक जाना-पहचाना चेहरा उनके साथ बार-बार दिखाई दिया। एक तस्वीर सामने आई जिसमें एक अधिकारी पीएम मोदी और पुतिन के बीच खड़े हैं और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर