मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को हटाने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का पैदल मार्च आकाशवाणी भवन तक पहुंच गया जहां पुलिस ने इस मार्च को रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में ही धरने पर हैं और आकाशवाणी भवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ लग गया है। इस बीच कांग्रेस की ओर से पवन खेड़ा ने मीडिया से बात की और सरकार पर निशाना साधा।

पवन खेड़ा ने स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें निर्वाचन आयोग से करीब 100 मीटर दूर रोक दिया गया है और अब आगे नहीं जाने दिया जा रहा। अब हम सभी आकाशवाणी के परिसर में धरने पर बैठे हैं।

‘देश की राजधानी में लोकतंत्री की ऐसी हालत है’

पवन खेड़ा ने कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को निर्वाचन आयोग के दफ्तर में जाने से रोका जा रहा है, हमें बस वहां जाकर अपना ज्ञापन सौंपना है, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। देश की राजधानी में लोकतंत्र की हालत ऐसी हो चुकी है, लेकिन हम भी हार नहीं मानेंगे और यहीं इंतजार करेंगे।”

‘नरेंद्र मोदी को डरना चाहिए’

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि इस पैदल मार्च में जो विपक्षी सांसद शामिल हुए हैं वह देश की करीब 64 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और आज देश की उसी 64 फीसदी जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम समझ रहे हैं कि नरेंद्र मोदी को डर लग रहा है और डरना भी चाहिए, क्योंकि जिस तरह की करतूत उन्होंने की है उन्हें डरना भी चाहिए।

EC के दफ्तर 100 मीटर दूर रोके गए सांसद

इंडिया ब्लॉक के विपक्षी सांसदों का यह मार्च निर्वाचन आयोग के दफ्तर तक था, लेकिन उससे करीब 100 मीटर दूर ही इस मार्च को रोक दिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल राव और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता इस मार्च में शामिल हुए। अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया। वहीं राहुल और प्रियंका को भी बस में बिठाया गया था, लेकिन बाद में वह बस से बाहर आ गए।

यह भी पढ़ें: ‘…हम उन्हें खत्म कर देंगे’, राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी और अमित शाह बच नहीं पाएंगे

आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे राहुल गांधी गांधी ने दोपहर करीब ढाई बजे मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के तीन सौ सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके दो साथियों से  मिलना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक दिया। राहुल गांधी ने कहा कि वे देश के प्रतिनिधि हैं और देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन पता नहीं क्यों उन्हें चुनाव आयोग से पचास गज दूर रोक दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…