Vande Mataram Row: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर शुरू हुए विवाद और BJP की युवाओं को साधने की GEN Z रणनीति को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने करारा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी को किसी से राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है और पार्टी 1937 से ही गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रही है।
इमरान मसूद ने बीजेपी के खिलाफ आक्रामक होते हुए कहा, “हम तो सम्मान कर ही रहे हैं। हम तो पहले से सम्मान कर रहे हैं, 1937 से कर रहे हैं। आपने तो आज शुरू किया है, इसलिए हमें तो यह पाठ न पढ़ाएं। हमारा तो 1937 से ही चल रहा है।”
बीजेपी पर उठाए सवाल
इमरान मसूद ने कहा, “हम तो गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को लेकर के आगे बढ़ रहे हैं। आप क्या कर रहे हो, आप अपना जानिए। हम अपने तरीके से करेंगे, आप अपने तरीके से करिए।” न्यूज एजेंसी ANI के पत्रकार ने सांसद से बीजेपी की जेन जी को साधने वाली रणनीति के संबंध में सवाल किया, इस पर इमरान मसूद ने बीजेपी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
इमरान मसूद ने बीजेपी के जेन जी कैंपेन को लेकर कहा, “जेन जी पर क्या फोकस रखेंगे? क्या शिक्षण संस्थानों के अंदर आरएसएस की दखल को खत्म करेंगे? क्या शिक्षण संस्थानों के अंदर बढ़ी हुई बेतहाशा फीस वृद्धि को पुराने उसी स्थान पर लाकर खड़ा करेंगे, जहां हम लोग बच्चों को शिक्षा देने की कोशिश करते थे? ताकि गरीब का बच्चा भी शिक्षा की तरफ देख सके।”
रोजगार का उठाया सवाल
केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए इमरान मसूद ने कहा, “आपने शिक्षा को, बच्चे के अधिकार को गरीब से दूर कर दिया है। क्या आप करेंगे इसके ऊपर काम? नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा कि सरकारें नौकरी नहीं दे पा रही हैं, केवल बातें कर रही हैं, जबकि बातों से कुछ भी नहीं होने वाला है।”
रोजगार और युवाओं के भविष्य पर बात करते हुए इमरान मसूद ने बीजेपी सरकार पर केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा, “बातों से कुछ नहीं होता है। बातों से क्या हो रहा है? काम करके दिखाइए, काम से होगा। जो प्रशिक्षित बच्चे हैं उनको रोजगार नहीं मिल रहा है, उसके ऊपर आपकी क्या पॉलिसी है? आप नौकरी तो दे नहीं पा रहे हो, रोजगार मिल नहीं पा रहा है।”
बता दें कि वंदे मातरम के दो ही छंद गाने के मुद्दे पर CWC ने प्रस्ताव पारित किया है। इसको लेकर बीजेपी राष्ट्रीय गीत का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर आक्रामक हो गई है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति बताया है।
यह भी पढ़ें: ‘आरक्षण विरोधी मानसिकता…’ कोटा सिस्टम के खिलाफ आंदोलन पर मायावती बोलीं- पिछड़ों का हक छीनने की साजिश
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ हुए प्रदर्शन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसे देशहित के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसे कदमों से समतामूलक समाज और देश के संवैधानिक ढांचे को नुकसान पहुंचता है। पढ़िए पूरी खबर…
