तमिलनाडु की विजय सरकार में अभी मंत्रिमंडल विस्तार होना है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के मंत्रिमंडल में अभी नौ मंत्री हैं। विजय आने वाले दिनों में अपने सहयोगी दलों के विधायकों को मंत्रिमंडल में कर सकते है।
टीवीके द्वारा सीपीएम, सीपीआई, मुस्लिम लीग और वीसीके को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आमंत्रित कि जाने पर डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस ने प्रतिक्रिया दी है।
टीकेएस ने न्यूज एजेंसी ANI ने बातचीत में कहा कि टीवीके सहयोगी दलों को सत्ता में शामिल करने पर जोर दे रही है। अगर सहयोगी दल सत्ता में शामिल होंगे तो वो भी सरकार की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होंगे, जो वो नहीं चाहते। वो विजय की सरकार को समर्थन करते हुए डीएमके से जुड़े रहना चाहते हैं।
डीएमके प्रवक्ता ने आगे कहा कि अगर विजय कैबिनेट नहीं बना पाए तो राज्यपाल का शासन लागू हो जाएगा, जिससे बीजेपी को तमिलनाडु का कंट्रोल मिल जाएगा। टीवीके के सहयोगी दल इससे बचना चाहते हैं।
TVK ने द्रमुक और अन्नाद्रमुक पर फिर लगाया आरोप
बुधवार को टीवीके सरकार में लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय चाहते हैं कि मंत्रिमंडल कांग्रेस, वीसीके, भाकपा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा और मुस्लिम लीग जैसी पार्टियों के साथ “एक परिवार” की तरह काम करे।
उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने सत्ता में आने के लिए आपस में गठबंधन करके टीवीके को सरकार बनाने से रोकने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री और टीवीके पार्टी, दोनों की यही राय है कि सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध नेताओं और पार्टियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना चाहिए। विशेष रूप से, कांग्रेस ने आगे आकर हमारे नेता पर भरोसा जताते हुए हमें भरपूर समर्थन दिया।”
यह भी पढ़ें: सीएम जोसेफ विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किसानों के लिए खाद आपूर्ति की मांग की है। सीएम ने अपने पत्र में तमिलनाडु को उर्वरकों (खाद) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
