जम्मू-कश्मीर में एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान महिला अधिकारी के साथ ‘बदतमीजी’ करने वाले IAS ऑफिसर कुमार राजीव रंजन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, महिला अधिकारी को हड़काते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिस पर अब तमाम राजनीतिक दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि ऐसे अफसरों को यहां रहने नहीं देना चाहिए, उन्हें तुरंत यहां से निकाल देना चाहिए।
फारूक अब्दुल्ला ने सीएम उमर अब्दुल्ला के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश होता तो इस तरह की घटना होती ही नहीं और अगर होती भी तो हम तुरंत उस अधिकारी पर एक्शन लेते। मीडिया से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा है कि जिस अफसर ने महिला अधिकारी के साथ इस तरह बातचीत की है उन्हें राज्य में काम नहीं करना चाहिए।””
‘ऐसे अफसरों को यहां से निकाल देना चाहिए’
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा है, “उस अफसर ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया था वह बहुत गलत थे। उसने यह दिखाया है कि एक अफसर के अंदर जो तरीका होना चाहिए उसमें वह नहीं था। उसके व्यवहार में एक ऑफिसर से उम्मीद किए जाने वाले प्रोफेशनल स्टैंडर्ड की कमी थी। उनका काम लोगों की बात सुनना है—जो लोग अपनी शिकायतें बताने आते हैं। इसके बजाय आप सामने वाले पर चिल्लाते हो। ऐस अफसरों को तो जम्मू-कश्मीर से निकाल देना चाहिए।”
‘ऐसे अफसर को मैं राज्य में टिकने नहीं देता’
फारूक अब्दुल्ला से जब पूछा गया कि सीएम (उमर अब्दुल्ला) ने कहा है कि अगर जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य होता तो IAS अधिकारी पर तुरंत एक्शन होता और हमारी कोशिश यही होती कि ऐसे अधिकारी को हम प्रशासन में न रखें। अब्दुल्ला ने कहा कि अफसरों को इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए, वह जनता की सेवा के लिए आते हैं उन्हें गाली देने के लिए नहीं। उसका व्यवहार बहुत गलत था। जब मैंने इसे सोशल मीडिया पर देखा तो मैं सच में निराश हुआ। अब्दुल्ला ने कहा कि अगर मैं इस घटना का इंचार्ज होता तो ऐसा अफसर राज्य में कुछ मिनट भी नहीं टिक पाता।
महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। NCW की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने चीफ सेक्रेटरी, जम्मू-कश्मीर को लेटर लिखकर वीडियो की जांच, बिना किसी भेदभाव के जांच और आरोप साबित होने पर सही डिसिप्लिनरी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कमीशन ने वर्कप्लेस पर हैरेसमेंट, विक्टिमाइजेशन और प्रोफेशनल बदले के खिलाफ सेफगार्ड के साथ-साथ महिला ऑफिसर के लिए प्रोटेक्शन और सपोर्ट की भी मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों की एक वर्चुअल मीटिंग थी, जिसमें IAS राजीव रंजन ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) की एक अधिकारी से कुछ सवाल किए और बीच में अचानक भड़कने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि राजीव रंजन ने महिला को आपत्तिजनक शब्द तक कह दिए। इस दौरान महिला अधिकारी और राजीव रंजन की तीखी बहस हो गई और राजीव रंजन ने सस्पेंड करने तक की धमकी दे दी।
कौन है IAS राजीव कुमार रंजन?
वर्चुअल मीटिंग में IAS अधिकारी को ‘हड़काने’ वाले राजीव कुमार रंजन 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पहले वो जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी थे, लेकिन बाद में उन्हें अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर में मिला दिया गया। फिलहाल वो श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। राजीव रंजन ने हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
यह भी पढ़ें: ‘व्यक्ति को खत्म किया जा सकता है पर उसकी विचारधारा नहीं’, अकाल तख्त ने परविंदर सिंह झोटा को दिया ‘शहीद’ का दर्जा
पंजाब के मानसा के एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को सिख समुदाय के शहीद का दर्जा दिया गया है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। परविंदर सिंह झोटा की इस हफ्ते की शुरुआत में हत्या कर दी गई थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ज्ञानी गरगज और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह शुक्रवार को मानसा पहुंचे, ताकि वे शोक संतप्त परिवार से मिल सकें और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकें। यहां पढ़ें पूरी खबर…
